स्कूल की छत से गिरा छात्र, घायल

Updated at : 12 Jul 2017 5:52 AM (IST)
विज्ञापन
स्कूल की छत से गिरा छात्र, घायल

चाईबासा : झींकपानी प्रखंड अंतर्गत टुटूगुट्टू मध्य विद्यालय भवन की छत से गिरने के कारण एक छात्र घायल हो गया. घायल छात्र का नाम लुकना पुरती है. घटना मंगलार की है. छत से गिरने के कारण लुकना के मुंह और सिर में भी गंभीर चोट लगी है. लुकना पांचवीं क्लास का छात्र है. विद्यालय के […]

विज्ञापन

चाईबासा : झींकपानी प्रखंड अंतर्गत टुटूगुट्टू मध्य विद्यालय भवन की छत से गिरने के कारण एक छात्र घायल हो गया. घायल छात्र का नाम लुकना पुरती है. घटना मंगलार की है. छत से गिरने के कारण लुकना के मुंह और सिर में भी गंभीर चोट लगी है. लुकना पांचवीं क्लास का छात्र है. विद्यालय के शिक्षकों ने उसे घायलावस्था में सदर अस्पताल में भरती कराया है.

चिकित्सकों ने छात्र का इलाज के बाद उसे घर जाने की इजाजत दे दी. शिक्षकों ने बताया कि मंगलवार को लगभग 11 बजे स्कूल के बच्चों का खेल टाइम हुआ. उसी दौरान कुछ बच्चे विद्यालय भवन की छत के ऊपर खेल रहे थे. खेलने के दौरान छात्र लुकना किसी तरह सात फीट ऊंची छत से नीचे गिर गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola