राष्टीय अध्यक्ष रामावतार निश्चल ने की घोषणा

Updated at : 03 Jul 2017 5:29 AM (IST)
विज्ञापन
राष्टीय अध्यक्ष रामावतार निश्चल ने की घोषणा

चक्रधरपुर : रविवार को अखिल भारतीय कवि सभा की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष राम अवतार निश्चल की अध्यक्षता में उनके निवास स्थान पर हुई, जिसमें काव्य पाठ के साथ-साथ पूर्व पुलिस उप महानिरीक्षक झारखंड प्रशांत कर्ण को राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया गया. इस अवसर पर कवि सभा के सदस्यों ने कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की. […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : रविवार को अखिल भारतीय कवि सभा की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष राम अवतार निश्चल की अध्यक्षता में उनके निवास स्थान पर हुई, जिसमें काव्य पाठ के साथ-साथ पूर्व पुलिस उप महानिरीक्षक झारखंड प्रशांत कर्ण को राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया गया. इस अवसर पर कवि सभा के सदस्यों ने कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की. मौके पर साधना संचार मंच के अध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र को कवि सभा द्वारा आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं का प्रभारी नियुक्त किया गया.

वैश्य मोरचा सामाजिक समाचार विचार की पत्रिका जनवरी 17 अंक में प्रकाशित राष्ट्रीय अध्यक्ष की कविता एवं प्रधान संयोजक की कविताओं पर चर्चा की गयी. काव्य पाठ में आज की प्रस्तुति में रामावतार निश्चल की रचना प्रस्तुत की गयी. ‘पास होने का जो एहसास होता है, वहीं एहसास तुम्हारे बाद मेरे पास होता है’. राष्ट्रीय संयोजक एमए अंसारी ने गंगा का पावन जल कविता में

गंगा के प्रदूषण की व्याख्या सुनायी. डॉक्टर राम चंद्र पाठक ने शादी का स्वर्ण जयंती गीत को अपने मित्र रवींद्र नाथ पांडे को समर्पित करते हुए प्रस्तुत की. इसी प्रकार चक्रधरपुर के कवि सभा के संयोजक सुभाष तिवारी ने गीत की प्रस्तुति की. कवि श्याम बिहारी तिवारी ने काव्य पाठ किया. अंत में अमरचंद जायसवाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola