घर से स्कूटी व नगदी ले भागे

नीमडीह : चोरों ने शुक्रवार रात नीमडीह निवासी सुरजीत कर के घर में भी हाथ साफ कर ली. चोरों ने आंगन से पहले उनकी बाइक निकाल कर घर के बाहर सड़क पर खड़ी कर दी. इसके बाद स्कूटी निकाली. इससे पहले चोरों ने घर के भीतर घुसकर अलमारी तथा उसके भीतर का लॉकर खोलकर उसमें […]
नीमडीह : चोरों ने शुक्रवार रात नीमडीह निवासी सुरजीत कर के घर में भी हाथ साफ कर ली. चोरों ने आंगन से पहले उनकी बाइक निकाल कर घर के बाहर सड़क पर खड़ी कर दी. इसके बाद स्कूटी निकाली. इससे पहले चोरों ने घर के भीतर घुसकर अलमारी तथा उसके भीतर का लॉकर खोलकर उसमें रखा सात हजार रुपये चुरा लिए. इसके बात स्कूटी लेकर भाग निकले. सुरजीत ने बताया कि घटना के समय वह अपने माता पिता के साथ कमरे में सोये हुए थे, किसी को चोरी की भनक नहीं हुई. सुबह उठने पर जानकारी हुई थी. घटना की शिकायत सदर थाने में कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




