व्रतियों ने बांधा मंगल रक्षासूत्र मांगी परिवार की खुशहाली

चाईबासा : परिवार की मंगल कामना को लेकर शनिवार को श्रद्धापूर्वक सदर बाजार काली मंदिर व टुंगरी स्थित मां तारा मंदिर में विपत्तारिणी पूजा की गयी. दोनों मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही. मंदिरों में मेले सा नजारा बना रहा. उपवास रखकर महिलाओं ने मां विपत्तारिणी की पूजा कर मां से परिवार […]
चाईबासा : परिवार की मंगल कामना को लेकर शनिवार को श्रद्धापूर्वक सदर बाजार काली मंदिर व टुंगरी स्थित मां तारा मंदिर में विपत्तारिणी पूजा की गयी. दोनों मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही. मंदिरों में मेले सा नजारा बना रहा. उपवास रखकर महिलाओं ने मां विपत्तारिणी की पूजा कर मां से परिवार की खुशहाली की कामना की. विपत्ति से सुरक्षित रहने तथा परिवार में मंगल के लिए यह पूजा आषाढ़ माह के शुक्ला पक्ष में होती है.
मान्यतानुसार विपत्तारिणी मां की पूजा से हर प्रकार के कष्ट दूर होते हैं. परिवार के सदस्यों को सभी प्रकार की विपत्तियों से मुक्ति मिलती है. पूजा पुरोहित पंडित अनूप मुखर्जी, अमल राय, अनूप कुमार राय व अनूप मल्लिक ठाकुर ने करायी. महिलाओं ने सामूहिक रूप से मां विपत्तारिणी की कथा भी पुरोहित से सुनी. पूजा बाद पुरोहित ने व्रतियों के हाथों में मंगल रक्षासूत्र बांधा. साथ ही महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर भी लगाया.
इस अवसर पर काली मंदिर ट्रस्ट कमेटी के सव्यसाची राय, सुशांत राय, विद्युत कुमार राय, शुभ्रांगशु राय, त्रिशानु राय, प्रदीप कुमार राय, जयंत शेखर राय, अशोक कुमार राय, अभिषेक राय, विचित्र राय, षष्टि चरण राय, रजत राय, भवतोष राय, दिव्येंदु राय, जयंत राय, सौरव राय के अलावे पिंटू दत्ता, कार्तिक व अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




