सिर्फ सात फिट, 37 अनफिट!

Published at :27 Mar 2014 3:52 AM (IST)
विज्ञापन
सिर्फ सात फिट, 37 अनफिट!

बीमार बताने वाले 44 कर्मचारियों की मेडिकल टीम ने की जांच चाईबासा : चुनाव ड्यूटी से खुद को अलग रखने के लिए आवेदन करने वालों की बुधवार को सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच की गयी. कुल 57 आवेदनों में से केवल 44 आवेदकों ने स्वास्थ्य जांच करायी. मेडिकल जांच कराने वालों के प्रमाण पत्र मेडिकल […]

विज्ञापन

बीमार बताने वाले 44 कर्मचारियों की मेडिकल टीम ने की जांच

चाईबासा : चुनाव ड्यूटी से खुद को अलग रखने के लिए आवेदन करने वालों की बुधवार को सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच की गयी. कुल 57 आवेदनों में से केवल 44 आवेदकों ने स्वास्थ्य जांच करायी. मेडिकल जांच कराने वालों के प्रमाण पत्र मेडिकल टीम निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपेगी उसके बाद ही मामलों पर विचार होगा.

जांच टीम में डॉ गोपालिका, डॉ बीके पंडित समेत दो डॉक्टर शामिल थे. उल्लेखनीय है कि चुनाव की लिस्ट जारी होने के बाद चुनाव कोषांग में ड्यूटी से राहत के लिए 57 आवेदन आये. प्रशासन ने सच-झूठ का पता लगाने के लिए मेडिकल जांच का सहारा लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola