जिले की 42 पंचायतों में प्रज्ञा केंद्र नहीं, शीघ्र खोलने का आदेश

Updated at : 30 Jun 2017 5:36 AM (IST)
विज्ञापन
जिले की 42 पंचायतों में प्रज्ञा केंद्र नहीं, शीघ्र खोलने का आदेश

हर पंचायत में खुलेगा प्रज्ञा केंद्र, पंचायत भवन से होगा संचालन चाईबासा : जिला समाहरणालय सभागार में गुरुवार को एडीसी जयकिशोर प्रसाद ने प्रज्ञा केंद्र संचालकों, बैंक प्रतिनिधियों संग बैठक की. इसमें एडीसी ने प्रज्ञा केंद्र की समीक्षा की. जिले के 217 में 42 पंचायतों में अब तक प्रज्ञा केंद्र नहीं है. प्रज्ञा केंद्र खोलने […]

विज्ञापन

हर पंचायत में खुलेगा प्रज्ञा केंद्र, पंचायत भवन से होगा संचालन

चाईबासा : जिला समाहरणालय सभागार में गुरुवार को एडीसी जयकिशोर प्रसाद ने प्रज्ञा केंद्र संचालकों, बैंक प्रतिनिधियों संग बैठक की. इसमें एडीसी ने प्रज्ञा केंद्र की समीक्षा की. जिले के 217 में 42 पंचायतों में अब तक प्रज्ञा केंद्र नहीं है. प्रज्ञा केंद्र खोलने को लेकर नोटिस के माध्यम से 3 जुलाई तक आवेदन मांगा गया है. एडीसी ने शीघ्र प्रज्ञा केंद्रों को खोलने का आदेश दिया. जिस पंचायत में एक प्रज्ञा केंद्र है, ववहां दो प्रज्ञा केंद्र खोलना है. जिस पंचायत में प्रज्ञा केंद्र नहीं है, वहां पहले एक केंद्र खोला जायेगा. जिले में अभी कुल 219 प्रज्ञा केंद्रों का संचालन हो रहा है. एडीसी ने पंचायत भवनों से प्रज्ञा केंद्रों का संचालन करने का आदेश दिया. मौके पर डीआइओ सुशील कुमार आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola