सरकारी भवन में वैकल्पिक तौर पर शुरू होगा महिला कॉलेज
Updated at : 30 Jun 2017 5:35 AM (IST)
विज्ञापन

चक्रधरपुर : महिला कॉलेज व पीजी की पढ़ाई को लेकर कुलपति से मिले चक्रधरपुर के विधायक शशिभूषण सामड चक्रधरपुर : जेएलएन कॉलेज की समस्याओं को लेकर विधायक शशिभूषण सामड गुरुवार को कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ शुक्ला महंती से मिले. विधायक श्री सामड ने कहा कि कॉलेज में जीर्णोद्धार व मरम्मत कार्य चल रहा है. […]
विज्ञापन
चक्रधरपुर : महिला कॉलेज व पीजी की पढ़ाई को लेकर कुलपति से मिले चक्रधरपुर के विधायक शशिभूषण सामड
चक्रधरपुर : जेएलएन कॉलेज की समस्याओं को लेकर विधायक शशिभूषण सामड गुरुवार को कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ शुक्ला महंती से मिले. विधायक श्री सामड ने कहा कि कॉलेज में जीर्णोद्धार व मरम्मत कार्य चल रहा है. कॉलेज में केवल सात कमरे हैं, जबकि छात्रों की संख्या पांच हजार से अधिक है.
ऐसे में यहां जीर्णोद्धार के साथ-साथ नये क्लास रूम, रीडिंग रूम, लाइब्रेरी एवं परीक्षा हॉल की जरूरत है. कॉलेज में अनुमंडल के सातों प्रखंडों के अलावा खरसावां आदि प्रखंडों के भी छात्र अध्ययनरत हैं. उन्हें स्नातक के बाद पीजी की पढ़ाई के लिए चाईबासा जाना पड़ता है. ऐसे में गरीब छात्रों को काफी परेशानी होती है. इसके मद्देनजर कॉलेज में राजनीतिक शास्त्र, वाणिज्य विषय के पीजी में 2017-18 सत्र से ही पढ़ाई शुरू की जाये.
जेएनएल में शुरू होगी पीजी की पढ़ाई : विधायक श्री सामड ने कहा कि इटोर पंचायत के महुलपानी गांव में महिला कॉलेज के लिए केयू को 2012-13 में दो करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध करा दी गयी है. कॉलेज के लिए 7.79 एकड़ भूमि 2015 में आवंटित कर नापी कार्य संपन्न हो चुका है. अस्थायी तौर पर शहर के सरकारी भवन में कॉलेज आरंभ किया जा सकता है. भवन निर्माण होने के बाद निर्धारित स्थल पर कॉलेज शिफ्ट कर दिया जाये. इस पर आश्वासन देते हुए कुलपति डॉ शुक्ला महंती ने कहा कि शीघ्र जेएलएन कॉलेज में पीजी में राजनीतिक शास्त्र व वाणिज्य विषय की पढ़ाई आरंभ होगी. साथ ही उन्होंने कहा कि सत्र 2017-18 से शहर के उपलब्ध सरकारी भवन में महिला कॉलेज शुरू करने की अनुमति प्रदान की जायेगी. उन्होंने कहा कि सरकार का आदेश प्राप्त होते ही महुलपानी में महिला कॉलेज आरंभ कर दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




