प्रेम प्रसंग के विरोध पर पत्नी को सब्बल से मारा
Updated at : 30 Jun 2017 5:33 AM (IST)
विज्ञापन

मनोहरपुर. अलग-अलग घटनाअों में तीन महिलाएं घायल, भरती मनोहरपुर : मनोहरपुर प्रखंड में गरुवार को घटी तीन अलग-अलग घटनाअों में तीन महिलाएं घायल हो गयीं. पहली घटना में पति के प्रेम-प्रसंग का विरोध करने पर पति ने सब्बल से वार कर पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना गुरुवार दोपहर मनोहरपुर के ईचापीढ़ […]
विज्ञापन
मनोहरपुर. अलग-अलग घटनाअों में तीन महिलाएं घायल, भरती
मनोहरपुर : मनोहरपुर प्रखंड में गरुवार को घटी तीन अलग-अलग घटनाअों में तीन महिलाएं घायल हो गयीं. पहली घटना में पति के प्रेम-प्रसंग का विरोध करने पर पति ने सब्बल से वार कर पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना गुरुवार दोपहर मनोहरपुर के ईचापीढ़ गांव की है. घायल महिला सुखमति महतो को ग्रामीणों के सहयोग से मनोहरपुर सीएचसी में भरती कराया गया है. इधर, घटना को लेकर मनोहरपुुर पुुलिस छानबीन में जुट गयी है.
पूछताछ में पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पति बनबिहारी महतो का गांव में ही रिश्ते की एक भाभी के साथ प्रेम-प्रसंग होने का संदेह है. पति रोजाना देर रात को उसके घर से अपने घर आते हैं. इसे लेकर वह हमेशा विरोध करती थी. गुरुवार को भी इसी बात का विरोध करने पर पति ने सुखमति को सब्बल से मारकर घायल कर दिया.
घायल सुखमति महतो सीएचसी में इलाजरत
गांव में ही रिश्ते की एक भाभी से पति बनबिहारी का चल रहा प्रेम-प्रसंग
घटना की छानबीन में जुटी मनोहरपुर पुलिस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




