बाइक के धक्के से वृद्धा घायल, चालक पकड़ाया

मनोहरपुर : आनंदपुर थाना अंतर्गत कुड़ना गांव के समीप बाइक के धक्के से जावंती टोप्पो (60) गंभीर रूप से घायल हो गयी. प्राथमिक इलाज के बाद उसे राउरकेला रेफर कर दिया गया है. जानकारी अनुसार जावंती पत्ता लेकर राउरकेला जाने के लिए गांव की मुख्य सड़क से पैदल जा रही थी. इसी दौरान आनंदपुर की […]
मनोहरपुर : आनंदपुर थाना अंतर्गत कुड़ना गांव के समीप बाइक के धक्के से जावंती टोप्पो (60) गंभीर रूप से घायल हो गयी. प्राथमिक इलाज के बाद उसे राउरकेला रेफर कर दिया गया है. जानकारी अनुसार जावंती पत्ता लेकर राउरकेला जाने के लिए गांव की मुख्य सड़क से पैदल जा रही थी. इसी दौरान आनंदपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे धक्का मार दिया, जिससे उसके पैर व सिर में गंभीर चोटें आयी. घटना की सूचना पर पहुंची आनंदपुर पुलिस जावंती को मनोहरपुर सीएचसी भेजा. साथ ही बाइक चालक आनंदपुर के गोंदपुर निवासी 15 वर्षीय सेजन सुरीन को हिरासत में ले लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




