मालगाड़ी से कटकर रेलवे गार्ड की मौत

चाईबासा : बांसपानी रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी की चपेट में आ जाने से एक मालगाड़ी गार्ड की मौत हो गयी. जगन्नाथपुर के मझगांव निवासी डी सिंकू डांगुवापोसी स्टेशन में पदस्थापित थे. घटना के समय वे मालगाड़ी लेकर बांसपानी गये थे तथा मालगाड़ी को गंतव्य स्टेशन तक पहुंचा कर मुख्यालय डांगुवापोसी लौट रहे थे. इसी […]
चाईबासा : बांसपानी रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी की चपेट में आ जाने से एक मालगाड़ी गार्ड की मौत हो गयी. जगन्नाथपुर के मझगांव निवासी डी सिंकू डांगुवापोसी स्टेशन में पदस्थापित थे. घटना के समय वे मालगाड़ी लेकर बांसपानी गये थे तथा मालगाड़ी को गंतव्य स्टेशन तक पहुंचा कर मुख्यालय डांगुवापोसी लौट रहे थे.
इसी दौरान बांसपानी रेलवे स्टेशन के पास रेल लाइन पार करने के क्रम में वे जरूली की ओर से आ रही बीएसपीएक्स मालगाड़ी की चपेट में आ गये, जिससे उनके शरीर के दो टुकड़े हो गये. सूचना मिलने पर रेलकर्मी तथा रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




