ट्रेन से कटकर एक यात्री की मौत

Updated at : 24 Jun 2017 2:42 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर एक यात्री की मौत

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर स्टेशन पर टाटा-यशवंतपुर साप्ताहिक ट्रेन से कटकर राउरकेला निवासी मो दिलदार के पुत्र मोहम्मद सद्दाम की मौत हो गयी. घटना गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे की है. बताया जाता है कि मोहम्मद सद्दाम चलती ट्रेन पर चढ़ने के दौरान पटरी पर गिर गया. इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर स्टेशन पर टाटा-यशवंतपुर साप्ताहिक ट्रेन से कटकर राउरकेला निवासी मो दिलदार के पुत्र मोहम्मद सद्दाम की मौत हो गयी. घटना गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे की है. बताया जाता है कि मोहम्मद सद्दाम चलती ट्रेन पर चढ़ने के दौरान पटरी पर गिर गया. इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. राजकीय रेल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. शुक्रवार को लोगों ने मृतक की पहचान राउरकेला निवासी मो सद्दाम के रूप में की. सूचना पाकर राउरकेला से परिजन चक्रधरपुर पहुंचे. कागजी प्रक्रिया पूरी कर जीआरपी ने शव को परिजनों को सौंप दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola