बंदूक दिखा पेट्रोल पंप से 25 हजार की लूट

Updated at : 24 Jun 2017 2:40 AM (IST)
विज्ञापन
बंदूक दिखा पेट्रोल पंप से 25 हजार की लूट

बामबारी. चार नकाबपोशों ने दिया घटना को अंजाम पहले पेट्रोल देते सेल्स मैन से 15 हज़ार लुटे फिर कार्यालय में बैठे केशियर से 10 लुट कर फरार बड़बिल : बामबारी मुख्य सड़क स्थित इंडियन अॉयल पेट्रोल पंप से चार अज्ञात नकाबपोश अपराधियों ने बंदूक की नोक पर 25 हजार रुपये लूट कर फरार हो गये. […]

विज्ञापन

बामबारी. चार नकाबपोशों ने दिया घटना को अंजाम

पहले पेट्रोल देते सेल्स मैन से 15 हज़ार लुटे फिर कार्यालय में बैठे केशियर से 10 लुट कर फरार
बड़बिल : बामबारी मुख्य सड़क स्थित इंडियन अॉयल पेट्रोल पंप से चार अज्ञात नकाबपोश अपराधियों ने बंदूक की नोक पर 25 हजार रुपये लूट कर फरार हो गये. घटना गुरुवार रात करीब 9 बजे की है. जानकरी के अनुसार बाइक पर सवार होकर चार अज्ञात युवक पंप पहुंचे और सेल्स मैन को बंदूक दिखा कर उससे 15 हजार रुपये लूट लिए. इसके बाद दो अपराधी पंप के कार्यालय में घुस गये और मौके पर मौजूद कैशियर को बंदूक दिखा कर 10 हजार रुपये लूट कर फरार हो गये. घटना के बाद से पुलिस जगह जगह नाकेबंदी कर जांच कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola