तीनों बिछड़े बच्चे अपने माता-पिता से मिले

Updated at : 24 Jun 2017 2:39 AM (IST)
विज्ञापन
तीनों बिछड़े बच्चे अपने माता-पिता से मिले

सीनी : गुरुवार को बिछड़ गये तीन बच्चे शुक्रवार को अपने माता-पिता के पास पहुंच गये. मालूम हो कि 22 जून को तीन लावारिस बच्चों को सीनी जीआरपी ने टाटा गुवा पैसेंजर से बरामद किया था. प्रभात खबर में यह समाचार छपने पर टाटा बागबेड़ा निवासी बच्चे के माता-पिता शुक्रवार को सीनी जीआरपी थाना पहुंचे […]

विज्ञापन

सीनी : गुरुवार को बिछड़ गये तीन बच्चे शुक्रवार को अपने माता-पिता के पास पहुंच गये. मालूम हो कि 22 जून को तीन लावारिस बच्चों को सीनी जीआरपी ने टाटा गुवा पैसेंजर से बरामद किया था. प्रभात खबर में यह समाचार छपने पर टाटा बागबेड़ा निवासी बच्चे के माता-पिता शुक्रवार को सीनी जीआरपी थाना पहुंचे एवं अपने बच्चों को प्राप्त किये. बिछड़े बच्चे दो परिवार के थे.

बागबेड़ा निवासी रवि डोगरा ने अपने दोनों पुत्र दीप डोगरा (6 वर्षीय) एवं सूरज डोगरा (4 वर्षीय) को प्राप्त किया. जबकि साढ़े चार वर्षीय बच्ची सरिता कुमारी के पिता परमानंद ने भी अपनी बच्ची को प्राप्त किया. दोनों परिवार बागबेड़ा के निवासी व पड़ोसी है. 22 जून को तीनों बच्चे घर से लापता हो गये थे. जिसकी सूचना बागबेड़ा थाना को भी दी गयी थी. बच्चे शायद रास्ता भटक कर स्टेशन आ गये और गुवा टाटा पैसेंजर में बैठ गये. सीनी जीआरपी थाना प्रभारी विक्रम प्रसाद ने जांच पड़ताल करने के पश्चात तीनों बच्चों को उनके माता-पिता को सुपुर्द कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola