पीएसी टीम ने लिया चक्रधरपुर स्टेशनों का जायजा

Updated at : 24 Jun 2017 2:29 AM (IST)
विज्ञापन
पीएसी टीम ने लिया चक्रधरपुर स्टेशनों का जायजा

सुविधा बढ़ाने को लेकर यात्रियों से लिए सुझाव चक्रधरपुर : रेलवे बोर्ड के यात्री सुविधा कमेटी के सदस्य अशोक त्रिपाठी व एलपी जायसवाल की टीम ने शुक्रवार को चक्रधरपुर स्टेशन का निरीक्षण कर उपलब्ध एवं प्रस्तावित यात्री सुविधाओं की जानकारी ली. टीम के सदस्यों ने कहा कि यात्रियों की अपेक्षाएं, मनपसंद बर्थ मिलने की आजादी, […]

विज्ञापन

सुविधा बढ़ाने को लेकर यात्रियों से लिए सुझाव

चक्रधरपुर : रेलवे बोर्ड के यात्री सुविधा कमेटी के सदस्य अशोक त्रिपाठी व एलपी जायसवाल की टीम ने शुक्रवार को चक्रधरपुर स्टेशन का निरीक्षण कर उपलब्ध एवं प्रस्तावित यात्री सुविधाओं की जानकारी ली. टीम के सदस्यों ने कहा कि यात्रियों की अपेक्षाएं, मनपसंद बर्थ मिलने की आजादी, आरक्षण में परेशानी आदि मुद्दों को रेलवे बोर्ड के समक्ष रखा जायेगा. यात्रियों की समस्याएं सुनीं : अशोक त्रिपाठी ने चक्रधरपुर स्टेशन का जायजा लेते हुए यात्रियों की समस्याएं सुनी और सुझाव लिया.
इस दौरान रेलवे से जुड़ी किसी भी घटना व अपराध पर त्वरित सूचना देने की बात कही. यात्रियों ने ट्रेनों में भीड़ के मद्देनजर टाटानगर व चक्रधरपुर के बीच पैसेंजर ट्रेन चलाने की अपील की. रेल मजदूर संघ से मिला : दपू रेलवे मजदूर संघ के सदस्य पीएसी टीम के सदस्यों ने मिले. इस दौरान संघ ने रेल मंडल की विभिन्न समस्याओं को रखा. मौके पर अमित श्रीवास्तव, राजीव शुक्ला, प्रदीप मुखी, चंद्रा मिंज आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola