जीआरपी थानों में होगी बहाली

Updated at : 23 Jun 2017 4:34 AM (IST)
विज्ञापन
जीआरपी थानों में होगी बहाली

रेल एसपी अंशुमान कुमार ने किया सीकेपी मंडल मुख्यालय का दौरा, कहा जीआरपी की समस्याअों से डीआरएम को कराया गया अवगत स्कॉट कर चलायी जा रही हैं चक्रधरपुर से गुजरने वाली महत्वपूर्ण ट्रेनें चक्रधरपुर : राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) थानों में महिला सिपाही एवं दरोगा स्तर के सभी रिक्त पदों को भरा जायेगा. रेल आइजी […]

विज्ञापन

रेल एसपी अंशुमान कुमार ने किया सीकेपी मंडल मुख्यालय का दौरा, कहा

जीआरपी की समस्याअों से डीआरएम को कराया गया अवगत
स्कॉट कर चलायी जा रही हैं चक्रधरपुर से गुजरने वाली
महत्वपूर्ण ट्रेनें
चक्रधरपुर : राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) थानों में महिला सिपाही एवं दरोगा स्तर के सभी रिक्त पदों को भरा जायेगा. रेल आइजी से मिलकर बहाली की तमाम प्रक्रियाएं पूरी की जायेगी. उक्त बातें चक्रधरपुर जीआरपी थाना निरीक्षण के क्रम में गुरुवार को रेलवे पुलिस अधीक्षक (एसआरपी) अंशुमान कुमार ने कही. श्री कुमार ने कहा कि जीआरपी में पुलिस बल की बहाली हो चुकी है. जीआरपी के नये बहाल हुए जवान प्रशिक्षित हो रहे हैं. प्रशिक्षण उपरांत रेल थानों में जवानों की कमी दूर हो जायेगी. उन्होंने कहा कि चक्रधरपुर से होकर गुजरने वाली महत्वपूर्ण ट्रेनों में स्कॉट हो रही है, विशेष परिस्थिति में अन्य ट्रेनों में गश्ती होती है,
ताकि आपराधिक घटनाओं पर पैनी नजर रखी जा सके. उन्होंने कहा कि ट्रेनों की सुरक्षा में दो सुरक्षा एजेंसी आरपीएफ और जीआरपी हैं. दोनों बेहतर तालमेल से अपराध नियंत्रण में है. इसे और बेहतर बनाने के लिए आरपीएफ के वरीय कमांडेंट मो रफीक अहमद अंसारी से सकारात्मक वार्ता हुई है. जबकि मंडल रेल प्रबंधक छत्रसाल सिंह से मिलकर जीआरपी की समस्याअों पर ध्यान आकृष्ट कराया गया है.
रेल एसपी ने चक्रधरपुर थाने का किया निरीक्षण
जमशेदपुर रेल जिला के पुलिस अधीक्षक श्री कुमार ने चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय का दौरा किया. दौरे के क्रम में श्री कुमार ने चक्रधरपुर जीआरपी थाना का निरीक्षण किया. इस दौरान रेल थाना में चक्रधरपुर अंचल के सभी आपराधिक घटनाअों से जुड़ी फाइलों की जांच की. साथ ही घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कई दिशा-निर्देश दिए.
बेहतर तालमेल से कार्य कर रही आरपीएफ और जीआरपी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola