विरोध में 14 घंटे सड़क जाम

Published at :23 Mar 2014 4:55 AM (IST)
विज्ञापन
विरोध में 14 घंटे सड़क जाम

बंदगांव में झामुमो नेता की हत्या के बाद भड़का जनाक्रोश बंदगांव : झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया बाचो हेंब्रम की हत्या के विरोध में ग्रामीणों ने बंदगांव थाना के पास शनिवार को सड़क जाम की. शुक्रवार की रात हत्या हत्या होने के बाद पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी. झामुमो के नेता और ग्रामीण मुखिया […]

विज्ञापन

बंदगांव में झामुमो नेता की हत्या के बाद भड़का जनाक्रोश

बंदगांव : झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया बाचो हेंब्रम की हत्या के विरोध में ग्रामीणों ने बंदगांव थाना के पास शनिवार को सड़क जाम की. शुक्रवार की रात हत्या हत्या होने के बाद पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी. झामुमो के नेता और ग्रामीण मुखिया का शव ट्रैक्टर से लेकर शुक्रवार की रात 11 बजे बंदगांव थाना पहुंचे. इसके बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दी. शनिवार को अपराह्न् तीन बजे वार्ता के बाद लोगों ने जाम हटाया.

एएसपी आलोक प्रियदर्शी लगभग एक बजे जाम स्थल पर पहुंचे. विधायक दीपक बिरुवा लगभग दो बजे मौके पर पहुंचे. दोनों की मौजूदगी में वार्ता शुरू हुई, जिसमें चक्रधरपुर के जिला परिषद सदस्य सह झामुमो के जिला उपाध्यक्ष राम लाल मुंडा, बंदगांव के जिप सदस्य मनमोहन गागराई, झामुमो के केंद्रीय सचिव भुवनेश्वर महतो भी शामिल हुए. इस दौरान लगभग 14 घंटे सड़क जाम रही. जाम स्थल पर विधायक दीपक बिरुवा ने प्रशासन से मृतक के आश्रित को अविलंब आर्थिक मदद व नौकरी देने की मांग की. इस पर एएसपी आलोक प्रियदर्शी ने चार लाख रुपये नकद और सरकारी नौकरी देने की घोषणा की. मृतक के परिजनों की सुरक्षा देने का भी आश्वासन दिया. इसके बाद जाम हटा लिया गया.

मुख्यमंत्री को दी गयी मामले की जानकारी

विधायक दीपक बिरुवा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से फोन पर बात कर घटना की जानकारी दी. उनसे बंदगांव थाना प्रभारी केके झा को निलंबित करने की मांग की. झामुमो की ओर से मृतक बाचो हेंब्रम के परिवार वालों को आर्थिक मदद देने की भी मांग की. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आश्वासन दिया कि मृतक के आश्रितों की हर संभव मदद की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola