सिंकू आरएसएस कार्यकर्ता बागुन मोदी समर्थक : बलदेव

Published at :23 Mar 2014 4:54 AM (IST)
विज्ञापन
सिंकू आरएसएस कार्यकर्ता बागुन मोदी समर्थक : बलदेव

चाईबासा : कांग्रेस के प्रदेश सदस्य बलदेव सिंह पूर्वी सिंहभूम महिला कांग्रेस अध्यक्ष मंजीत आनंद के साथ जभासपा उम्मीदवार गीता कोड़ा का समर्थन करने शनिवार को नामांकन पर चाईबासा पहुंचे. यहां बलदेव सिंह ने कांग्रेस उम्मीदवार चित्रसेन सिंकू को भाजपा का डमी उम्मीदवार व आरएसएस कार्यकर्ता और बागुन सुम्बुरूई को मोदी समर्थक बताया. बलदेव सिंह […]

विज्ञापन

चाईबासा : कांग्रेस के प्रदेश सदस्य बलदेव सिंह पूर्वी सिंहभूम महिला कांग्रेस अध्यक्ष मंजीत आनंद के साथ जभासपा उम्मीदवार गीता कोड़ा का समर्थन करने शनिवार को नामांकन पर चाईबासा पहुंचे. यहां बलदेव सिंह ने कांग्रेस उम्मीदवार चित्रसेन सिंकू को भाजपा का डमी उम्मीदवार व आरएसएस कार्यकर्ता और बागुन सुम्बुरूई को मोदी समर्थक बताया.

बलदेव सिंह ने कहा कि गीता कोड़ा को चुनाव जीतने के बाद उन्हें कांग्रेस में शामिल करायेंगे. उन्होंने कहा कि उन्होंने कांग्रेस नहीं छोड़ा है, बल्कि अपना समर्थन गीता कोड़ा को दे रहे है. पूर्वी सिंहभूम महिला कांग्रेस अध्यक्ष मंजीत आनंद ने भी नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुत गांधी के प्रयासों के बावजूद पार्टी में महिलाओं को न जगह मिली न ही सम्मान.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola