26-27 को पूरे राज्य में हो सकती है बारिश

Updated at : 24 Aug 2020 9:55 AM (IST)
विज्ञापन
26-27 को पूरे राज्य में हो सकती है बारिश

25 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर लो-प्रेशर बन रहा है. इसका असर 27 अगस्त तक रह सकता है.

विज्ञापन

रांची ; 25 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर लो-प्रेशर बन रहा है. इसका असर 27 अगस्त तक रह सकता है. मौसम केंद्र रांची के अनुसार, उत्तर बंगाल की खाड़ी में प्रेशर बनता दिख रहा है. इसका ज्यादा असर 25 अगस्त के आसपास होगा. इससे आसपास के कई राज्यों में दो-तीन दिनों तक कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. केंद्र के अनुसार, 25 को कोल्हान और संताल परगनावाले जिलों में व्यापक असर होगा. 26 और 27 को राजधानी सहित पूरे राज्य में बारिश हो सकती है. शनिवार से रविवार की सुबह तक सबसे अधिक हजारीबाग में करीब 70 मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गयी.

रविवार की शाम चार बजे से राजधानी के मौसम का मिजाज अचानक बदल गया. आसमान पर काले बादल छाने लगे. शाम करीब पांच बजे आसमान पूरी तरह काले बादलों से ढंक गया और घना अंधेरा छा गया. मेन रोड स्थित दुकानों की लाइटें जल गयीं. मौसम विभाग के अनुसार, रांची के कई इलाकों में बारिश भी हुई. आनेवाले कुछ दिनाें तक राजधानी के मौसम में इसी तरह के बदलाव दिखेंगे.

posted by : sameer oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola