हादसे के बाद दोस्त छोड़कर भागा, रातभर सड़क पर तड़पता रहा 22 वर्षीय युवक

विज्ञापन

प्रतिकात्मक फोटो

कोलेबिरा में सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई. स्कूटी से गिरने के बाद घायल युवक को मित्र छोड़कर फरार हो गया, जिससे उसकी जान चली गई। पुलिस जांच जारी है.

विज्ञापन

कोलेबिरा. कोलेबिरा में सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार शाहपुर पंचायत के पटिया टोली निवासी 22 वर्षीय आनंद डुंगडुंग अपने मित्र के साथ शुक्रवार की संध्या स्कूटी से बरवाडीह की ओर जा रहा था. इसी क्रम में वह स्कूटी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया.

आनंद डुंगडुंग को घायल अवस्था में ही छोड़कर उसका मित्र घटनास्थल से फरार हो गया. इधर रात भर घटनास्थल पर ही घायल अवस्था में रहने के कारण आनंद की मौत हो गयी. सुबह ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी.

सूचना मिलते ही कोलेबिरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतक के शव अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर हॉस्पिटल सिमडेगा भेज दिया.


विज्ञापन
रथिंद्र गुप्ता

लेखक के बारे में

By रथिंद्र गुप्ता

रथिंद्र गुप्ता कोलेबिरा डेटलाइन से 1998 से प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं. जन सारोकार से संबंधित क्षेत्रों में उनकी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola