ब्राउन शुगर के साथ सोनार टोली से युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
ब्राउन शुगर के साथ सोनार टोली से युवक गिरफ्तार

गुमला से लाकर बेचता था ब्राउन शुगर, स्कूटी समेत कई सामान जब्त

विज्ञापन

गुमला से लाकर बेचता था ब्राउन शुगर, स्कूटी समेत कई सामान जब्त

वरीय संवाददाता, सिमडेगा

सदर थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई सोनारटोली खेल मैदान के पास की गयी. एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक काले रंग की स्कूटी से घूम-घूमकर ब्राउन शुगर बेच रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर छापामारी टीम का गठन किया गया. छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया. किंतु वह पुलिस को देखकर भागने लगा. लेकिन उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया. एसडीपीओ बैजू उरांव ने बताया कि पकड़े गए युवक का नाम विवेक साहू (20 वर्ष) आनंद मार्ग गली सलडेगा निवासी है. पकड़े गये युवक के पास से तलाशी लेने पर उसके पास से एल्युमिनियम फॉयल में लिपटा कुल 7 पुड़िया (2 बड़े और 5 छोटे) ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ बरामद हुआ. जिसका कुल वजन लगभग दो ग्राम है. इसके अलावा आरोपी के पास से एक हरे रंग का एप्पल कंपनी का मोबाइल, एक बेंको कंपनी का कीपैड मोबाइल तथा एक काले रंग की टीवीएस एनटॉर्क स्कूटी (नंबर जेएच 20जी-12941) भी जब्त की गयी. एसडीपीओ ने यह भी बतया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह यह नशीला पदार्थ गुमला के टावर चौक निवासी मनीष कुमार से खरीदकर सिमडेगा में बेचता था. मामले में केस दर्ज कर इस मामले में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola