दृढ़ीकरण से आध्यात्मिक जीवन में प्रवेश करते हैं युवक-युवतियां : बिशप

Updated:
विज्ञापन
दृढ़ीकरण से आध्यात्मिक जीवन में प्रवेश करते हैं युवक-युवतियां : बिशप

जामपानी पल्ली में 617 युवक-युवतियों ने ग्रहण किया दृढ़ीकरण संस्कार

विज्ञापन

सिमडेगा. ठेठईटांगर प्रखंड के जामपानी पल्ली में रविवार को दृढ़ीकरण संस्कार ग्रहण समारोह हुआ. इसमें कुल 617 युवक-युवतियों को दृढ़ीकरण संस्कार ग्रहण कराया गया. कार्यक्रम में मुख्य अनुष्ठाता के रूप में सिमडेगा धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष बिशप विंसेंट बरवा उपस्थित थे. उनकी अगुवाई में सभी अनुष्ठान संपन्न कराये गये. समारोह में बड़ी संख्या में ख्रीस्तीय समुदाय के लोग उपस्थित रहे और पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा. कार्यक्रम की शुरुआत जामपानी पल्ली पहुंचने पर धर्माध्यक्ष के स्वागत के साथ हुई. पल्ली पुरोहित व कैथोलिक सभा के पदाधिकारियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ बिशप अभिनंदन किया. इसके बाद मुख्य मिस्सा पूजा विधिवत रूप से संपन्न कराया गया. सभी धर्मविधि में पल्ली पुरोहित सह डीन फादर गैब्रियल डुंगडुंग, फादर संदीप कुमार खेस्स तथा फादर अमित कुजूर ने सहयोग किया. दृढ़ीकरण संस्कार के दौरान धर्माध्यक्ष ने सभी युवक-युवतियों के माथे पर पवित्र तेल का लेप लगा कर उन्हें आशीर्वाद दिया. अपने संदेश में कहा कि यीशु मसीह हम सभी के पालनकर्ता हैं. दृढ़ीकरण संस्कार के माध्यम से युवक-युवतियां एक नये आध्यात्मिक जीवन में प्रवेश करते हैं. उन्होंने युवाओं से विश्वास, प्रेम और सेवा की भावना के साथ समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया. एडलिन टेटे, अंजी रोश किड़ों व कांति किड़ों की अगुवाई में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे युवक-युवतियों ने गीत-संगीत एवं भक्ति गायन प्रस्तुत किया. मिस्सा के बाद दृढ़ीकरण संस्कार प्राप्त बच्चों ने धर्माध्यक्ष के सम्मान में मधुर संगीत और आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर उनका स्वागत-अभिनंदन किया. मौके पर फादर दीपक सोरेंग, फादर पीटर मिंज, फादर अशोक टोपनो, फादर अनिल बाड़ा, फादर संजय सोरेंग, झामुमो जिला अध्यक्ष अनिल कंडुलना, कैथोलिक सभा अध्यक्ष अनिल बिलुंग, उर्सुलाइन काॅन्वेंट की सुपीरियर सिस्टर सीमा मिंज, सिस्टर कोरनेलिया डुंगडुंग के अलावा धर्म बहनें, पल्ली के हेड प्रचारक विलियम केरकेट्टा, महिला संघ संचालिका शांति मिंज, युवा संघ संचालिका एडलिन टेटे, सरपंच विजय सोरेंग, अरविंद सोरेंग, झामुमो नेता राजेश टोप्पो, कैथोलिक सभा अध्यक्ष अनिल बिलुंग, सुनील केरकेट्टा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola