तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देश प्रेम की भावना विकसित करना
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Aug 2025 9:38 PM
भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
सिमडेगा. भारतीय जनता पार्टी ने सिमडेगा में तिरंगा यात्रा निकाली. तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ता भारत माता की जय, बंदे मातरम् जैसे नारे लगा रहे थे. तिरंगा यात्रा गांधी मैदान से प्रिंस चौक होते हुए झूलन सिंह चौक पहुंच समाप्त हुई. समापन के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू ने कहा कि भाजपा हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय सैनिकों के साहस और शौर्य के लिए तिरंगा यात्रा निकालती आ रही है. तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देश प्रेम की भावना को विकसित करना है. तिरंगा यात्रा में शामिल एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष राकेश रविकांत प्रधान ने कहा कि तिरंगा यात्रा के जरिये राष्ट्र निर्माण व देश हित संदेश देना है. मौके पर महामंत्री मुकेश श्रीवास्तव, तिरंगा यात्रा के सह संयोजक रवि वर्मा, हीरा राम, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय ठाकुर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह, पिंकी प्रसाद, हंसा रानी, पुष्पा देवी, जयंती देवी, दीपनारायण दास, नवीन सिंह, संजय शर्मा, कृष्ण ठाकुर, सुरेंद्र प्रसाद, सुदर्शन सिंह, ईश्वर साहू, मुकेश मिश्रा, सत्यनारायण प्रसाद, सुभाष महतो, वसंत नारायण मांझी, करण सिंह, चंदन प्रसून समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.
जनता दरबार में हुए 45 आवेदन
ठेठईटांगर. ठेठईटांगर प्रखंड कार्यालय परिसर में जनता दरबार लगाया गया. इसमें कुल 45 आवेदन प्राप्त हुए. मौके पर प्रखंड व अंचल कार्यालय के पदाधिकारी व कर्मचारियों ने जनता की विभिन्न समस्याओं को लेकर आवेदन पत्र प्राप्त किया. इसमें आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, स्थानीय प्रमाण पत्र, पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र, चिकित्सा लाभ के अलावा अन्य लाभ के लिए आवेदन शामिल हैं. मौके पर बीडीओ नूतन मिंज, अंचलाधिकारी कमलेश उरांव, राजस्व कर्मचारी पंकज कुमार घोष, विजय कुमार आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










