कार्यकर्ताओं को मिला संगठन को सुदृढ़ करने का मंत्र

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
सिमडेगा. भारतीय जनता पार्टी ने बोलबा, सेवई व बांसजोर मंडलों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर आधारित प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त करना और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना था. कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश सह प्रवक्ता अशोक बड़ाइक शामिल हुए. उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय और एकात्म मानववाद आज भी पार्टी की मूल प्रेरणा है. हर कार्यकर्ता यदि अपने बूथ को मजबूत कर लें, तो संगठन स्वतः मजबूत हो जायेगा. बोलबा मंडल प्रभारी रवि गुप्ता ने सेवा और समर्पण को संगठन की ताकत बताते हुए कार्यकर्ताओं से योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की. सेवई मंडल प्रभारी तुलसी साहू ने कहा कि बूथ स्तर की सक्रियता ही जीत की कुंजी है और कार्यकर्ताओं को जनता के सुख-दुख में साथ रहना चाहिए. रामविलास बड़ाइक ने अनुशासन और निरंतर मेहनत पर जोर दिया. बांसजोर मंडल प्रभारी नरेंद्र बड़ाइक ने टीम भावना के साथ काम करने की बात कही. विद्या बड़ाइक ने महिलाओं की भागीदारी को संगठन की मजबूती के लिए आवश्यक बताया. शिविर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया. मौके पर अजय जायसवाल, श्रवण गोवंसी, जगन्नाथ बड़ाईक, सुजान मुंडा, प्रदीप जायसवाल, प्रणव कुमार, शंभू भगत, सुरजन बड़ाइक आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




