महिला जिला कांग्रेस कमेटी ने किया प्रदर्शन, निकाला पैदल मार्च

महिला जिला कांग्रेस कमेटी ने किया प्रदर्शन, निकाला पैदल मार्च
सिमडेगा. रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और गैस सिलिंडर की किल्लत के विरोध में गुरुवार को महिला जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में शहर में प्रदर्शन किया गया. महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसिमा खाखा के नेतृत्व में वीर बुधु भगत चौक से महावीर चौक तक पैदल मार्च निकाला गया. इस दौरान महिलाओं ने हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. जोसिमा खाखा ने कहा कि देश में लगातार बढ़ रही महंगाई से आम परिवारों का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है. रसोई गैस की कीमतें बढ़ने के साथ कई जगहों पर सिलिंडर की किल्लत हो रही है, जिससे लोगों को समय पर गैस नहीं मिल पा रही है. इसका सबसे अधिक असर गृहिणियों और छोटे होटल-ढाबा संचालकों पर पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि यदि महंगाई पर जल्द नियंत्रण नहीं किया गया, तो महिला कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन करने को मजबूर होगी. साथ ही केंद्र सरकार से गैस की कीमतों में कमी, सिलेंडर की नियमित आपूर्ति और आवश्यक खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण की मांग की गयी. मौके पर रणधीर रंजन, सिलबेस्टर बाघवार, अजीत लकड़ा, कौशल रोहिला, समरोम पॉल तोपनो, एजाज अहमद, बिपिन पंकज मिंज उपस्थित थे.
कुरडेग में अखंड हरिकीर्तन शुरू
कुरडेग. प्रखंड के लिटीमारा गांव में गुरुवार से तीन दिवसीय अखंड अष्ट प्रहरी नाम संकीर्तन महायज्ञ की शुरुआत की गयी. बुधवार को शाम कलश यात्रा के साथ अधिवास पूजन संपन्न हुआ. गुरुवार सुबह सात बजे से अखंड हरिकीर्तन शुरू हुआ, जिसमें 24 घंटे तक लगातार संकीर्तन किया जायेगा. पूरे गांव में हरे राम-हरे कृष्ण के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया है. अखंड हरिकीर्तन में ओड़िशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड की कुल 10 कीर्तन मंडलियों ने भाग लिया है. शुक्रवार 13 मार्च को सुबह सात बजे हरिकीर्तन का समापन होगा. इसके बाद नगर भ्रमण, पूर्णाहुति और महाप्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. अखंड कीर्तन का आयोजन यादव मंडली लिटीमारा द्वारा किया गया है, जिसमें गांव के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




