देश को आगे बढ़ाने में महिलाओं की भी भूमिका : प्रमुख
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
देश को आगे बढ़ाने में महिलाओं की भी भूमिका : प्रमुख
विज्ञापन
ठेठईटांगर. प्रखंड मैदान में गुरुवार को जेएसएलपीएस के तीनों संकुल के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर प्रखंड प्रमुख विपिन पंकज मिंज ने कहा कि देश को आगे बढ़ाने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है. आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रही हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिला कर चल रही हैं. जिप सदस्य अजय एक्का ने कहा कि महिलाएं परिश्रम से खेल, व्यवसाय और नौकरी समेत सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं. जिप सदस्य कृष्णा बड़ाइक ने कहा कि जहां महिलाओं का सम्मान होता है, वहीं ईश्वर का वास होता है. महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए पुरुषों को भी सहयोग करना चाहिए. कार्यक्रम में जेएसएलपीएस की दीदियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया. मौके पर महिलाओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. मौके पर बीडीओ नूतन मिंज, बीपीओ संदीप कुमार, प्रमोद कुमार सिन्हा, कृष्णा भोय, जोराम पंचायत की मुखिया केरोलिना, ठेठईटांगर पंचायत की मुखिया संगीत मिंज सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










