ePaper

धारदार हथियार से मार कर महिला की हत्या

Updated at : 20 Sep 2024 9:19 PM (IST)
विज्ञापन
धारदार हथियार से मार कर महिला की हत्या

बानो की घटना

विज्ञापन

बानो.

बानो थाना के सेतासोया में गुरुवार की रात धारदार हथियार से मार कर प्रेमवती देवी की हत्या कर दी गयी. घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि सेतासोया निवासी 45 वर्षीय प्रेमवती देवी की हत्या धारदार हधियार से मार कर की गयी है. ग्रामीणों को सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में कर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बताया कि घटना के पीछे जमीन विवाद का मामला बताया है. घटना के समय महिला घर में अकेली थी. थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि महिला की हत्या में शामिल लोगों के बारे पता लगाया जा रहा है. जल्द मामले का खुलासा किया जायेगा. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच करते हुए आरोपियों पकड़ने का प्रयास कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola