हुरदा गांव से बच्चे के साथ महिला दो दिन से लापता

बानो प्रखंड के हुरदा गांव निवासी बस चालक बाबूलाल साहू की 22 वर्षीय पत्नी अपने एक वर्षीय बच्चे के साथ दो दिन से लापता है.
बानो. बानो प्रखंड के हुरदा गांव निवासी बस चालक बाबूलाल साहू की 22 वर्षीय पत्नी अपने एक वर्षीय बच्चे के साथ दो दिन से लापता है. परिजनों के अनुसार संगीता देवी शनिवार शाम करीब 4.30 बजे घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटी. इसके बाद परिजनों ने आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है. महिला और बच्चे के अचानक लापता होने से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है. इस संबंध में महिला के पति बाबूलाल साहू ने गिर्दा ओपी में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराते हुए पुलिस से पत्नी व बच्चे को जल्द से जल्द ढूंढने की गुहार लगायी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.परिजनों से आम जनता से भी आग्रह किया है कि जिसे भी उक्त दोनों का पता चले तो मोबाईल नंबर 9337782634 पर सूचना दें. पिकअप वाहन चोरी के आरोपी को भेजा गया बालसुधार गृह ठेठईटांगर. ठेठईटांगर के भट्टी टोली मुख्य पथ से 24 दिसंबर को अज्ञात चोरों द्वारा पिकअप वाहन की चोरी कर ली गयी थी. इस मामले ठेठईटांगर पुलिस ने वाहन चोरी के आरोपी ओड़ीसा के रायबोगा थाना क्षेत्र के कोंडमेंडरा निवासी एक नाबालिग को निरुद्ध कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए बाल सुधार गृह भेज दिया. यहां बता दें कि पिछले दिनों पिकअप वाहन चोरी के एक अन्य आरोपी खैरन टोली चट्टान मुहल्ला निवासी जाहिद खान की मौत चोरी के ही पिकअप वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से हो गयी थी. जिसके बाद पुलिस ने वाहन को जब्त कर ली थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




