जंगली हाथियों ने महिला के घर को क्षतिग्रस्त किया

Published by : VIKASH NATH Updated At : 03 Jul 2025 8:11 PM

विज्ञापन

महाबुआंग थाना क्षेत्र के सिम्हातु पंचायत के गटिबांदु गांव में जंगली हाथियों ने एक महिला के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया तथा घर मे रखे अनाज को भी खा गये.

विज्ञापन

फोटो फाइल: 3 एसआइएम:8-क्षतिग्रस्त घर बानो. महाबुआंग थाना क्षेत्र के सिम्हातु पंचायत के गटिबांदु गांव में जंगली हाथियों ने एक महिला के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया तथा घर मे रखे अनाज को भी खा गये. दीवार गिरने से उसके बेटों को हल्की चोट आयी है. घटना में महिला के बर्तन, कपड़ा व अन्य सामान भी बरबाद हो गये. बारिश में घर क्षतिग्रस्त होने के कारण महिला को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जानकारी के अनुसार बिती रात्रि झुंड से बिछड़े दो हाथियों ने बिरसी कुल्लू पति स्वर्गीय पितरूस कुल्लू के घर क्षतिग्रस्त कर दिया. सूचना पर सिम्हातु मुखिया लोरेन्स बागे विरसी कुल्लू के घर पहुंचे और क्षति की जानकारी ली.इधर झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष तनवीर हुसैन ,सचिव अमित बडिंग और झामुमो सोय पंचायत अध्यक्ष संदीप समद को सूचना मिलने पर उन्होंने तोरपा विधायक को जानकारी दी.. विधायक सुदीप गुड़िया के निर्देश पर महिला को सूखा राशन सामग्री उपलब्ध कराया. कोलेबिरा में चक्का जाम पांच को कोलेबिरा. कोलेबिरा में विद्युत ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण कोलेबिरा के आधे इलाके में 25 जून विद्युत आपूर्ति ठप है. विभाग के पदाधिकारी के द्वारा बार-बार केवल आश्वासन ही दिया जा रहा है. जिससे नाराज होकर कोलेबिरा विद्युत उपभोक्ता संघ एवं स्थानीय ग्रामीणों ने पांच जुलाई कोलेबिरा रण बहादुर सिंह चौक के निकट चक्का जाम करने का निर्णय लिया गया. ग्रामीणों ने चक्का जाम में प्रभावित क्षेत्र के सभी विद्युत उपभोक्ताओं को निश्चित रूप से भाग लेने का आग्रह किया है. यह जानकारी विनोद कुमार एवं श्यामलाल प्रसाद ने संयुक्त रूप से दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola