ePaper

जलमीनार से पानी मिल रहा है कम, लोग परेशान

Updated at : 03 May 2025 10:40 PM (IST)
विज्ञापन
जलमीनार से पानी मिल रहा है कम, लोग परेशान

प्रखंड के ताराबोगा बाजार टोली में लगा जलमीनार से पानी कम निकले से ग्रामीणों को पेयजल के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

ठेठईटांगर. प्रखंड के ताराबोगा बाजार टोली में लगा जलमीनार से पानी कम निकले से ग्रामीणों को पेयजल के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.यहां पर पंचायत मद से घर-घर जलापूर्ति के लिए जलमीनार बना कर लगभग 15 घरों में कनेक्शन देकर पेयजल जलापूर्ति की जा रही थी. किंतु पिछले माह आंधी पानी, वज्रपात व ओलावृष्टि होने से जलमीनार में लगा सोलर पैनल में छेदा हो गया. जिस कारण पानी टंकी में पानी बहुत कम मात्रा में जमा हो रहा. परिणाम स्वरूप ग्रामीणों को कम पानी मिल रहा है.लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत मद से बने जलमीनार के लिए मेनटेनेंस खर्च उपलब्ध रहता है. लेकिन अभी पंचायत के मुखिया व पंचायत कर्मियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गयी है. ग्रामीण इस जलमीनार को जल्द मरम्मत करवाने की मांग की है ताकि गर्मी में पेयजल के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola