महिला आरक्षण बिल पर इंडी गठबंधन की भूमिका दुर्भाग्यपूर्ण : विमला
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
महिला आरक्षण बिल पर इंडी गठबंधन की भूमिका दुर्भाग्यपूर्ण : विमला
विज्ञापन
सिमडेगा. पूर्व मंत्री विमला प्रधान ने महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस व इंडी गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि यह देश की आधी आबादी के अधिकारों से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है. लेकिन विपक्ष की नकारात्मक राजनीति के कारण इसे समय पर पारित नहीं होने दिया गया. उन्होंने इसे लोकतंत्र व महिलाओं के सशक्तीकरण के खिलाफ बताया. विमला प्रधान ने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं को राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है और महिला आरक्षण बिल इस दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस व इंडी गठबंधन ने हमेशा इस मुद्दे को राजनीतिक लाभ के लिए लटकाये रखा. कांग्रेस ने परिसीमन की आड़ में महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाते हुए अपने राजनीति लाभ के लिए बिल को रोकने का प्रयास किया. साथ ही मुस्लिम महिलाओं के लिए भी धर्म के आधार पर आरक्षण की मांग की, जो संभव नहीं है. भाजपा ने महिलाओं को हक व अधिकार देने लिए लगातार ठोस निर्णय लिए है. उन्होंने कहा कि यदि यह बिल समय पर पारित हो गया होता, तो संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी और अधिक बढ़ती. लेकिन विपक्ष ने इस गंभीर मुद्दे पर जिम्मेदारी नहीं दिखायी और केवल राजनीति करने का काम किया. पूर्व मंत्री ने कहा कि आज देश की महिलाएं जागरूक हो चुकी हैं और वह अच्छी तरह समझती हैं कि कौन उनके अधिकारों के लिए काम कर रहा है और कौन केवल राजनीतिक स्वार्थ साध रहा है. उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में महिलाएं ऐसे दलों को करारा जवाब देंगी, जो उनके हितों के खिलाफ खड़े होते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










