छात्राओं व कर्मियों को अग्नि सुरक्षा से संबंधित दी गयी जानकारी

Published at :20 Apr 2026 10:23 PM (IST)
विज्ञापन
छात्राओं व कर्मियों को अग्नि सुरक्षा से संबंधित दी गयी जानकारी

छात्राओं व कर्मियों को अग्नि सुरक्षा से संबंधित दी गयी जानकारी

विज्ञापन

बानो. मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग बानो में अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम में जिला अग्निशमन पदाधिकारी संजय मिश्रा, प्रधान अग्नि चालक पप्पू कुमार राय एवं प्रधान अग्नि चालक बबलू तुरी ने छात्राओं व संस्थान के कर्मियों को अग्नि सुरक्षा से संबंधित जानकारियां दी. अधिकारियों ने आग लगने के प्रमुख कारणों, उससे बचाव के उपायों तथा आपात स्थिति में तुरंत अपनाये जाने वाले सुरक्षा कदमों की जानकारी दी. उन्होंने अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग, गैस सिलिंडर व विद्युत उपकरणों के सुरक्षित संचालन तथा आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय सूझबूझ से कार्य करने की सलाह दी. इस दौरान छात्राओं को व्यावहारिक रूप से अग्निशमन यंत्र चलाने का प्रदर्शन कराया गया. कार्यक्रम में संस्थान के कोर्डिनेटर रविकांत मिश्रा, प्राचार्या एरेन बेक, निशि डुंगडुंग, ट्यूटर ऋचा हेंब्रम, कविता कुमारी, अमृता लवली जोजो, अल्बिना टोपनो, वंदना धनवार, आइवी सुप्रभा, खुशबू कुमारी, सरिता कैथा, लीलावती साहू, माटिल्डा तिर्की, प्रिया कुमारी समेत संस्थान की छात्राएं उपस्थित थीं. इधर, कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ स्थित मोंटफोर्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल में अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम में जिला अग्निशमन के पदाधिकारियों ने आग से सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी. कार्यक्रम में प्राचार्य ब्रदर जेवियर टेटे, उप प्राचार्य ब्रदर कुलदीप कुजूर, संदीप कुजूर, पवन सिंह, फेलिक्स बिलुंग, एडमन डांग, सोनू सिंह, मनोज बड़ाइक, सनातन तोपनो, मरियानुस मड़की, जीवन बागे, स्वास्तिक डांग,आलोका बेक, मंजूला भेंगरा, क्लारा टोप्पो, स्मृति केरकेट्टा, रोस सोरेंग, नीतल बागे, रेशमी मांझी, पूजा कुमारी, मिनी रोस, एदवंती समद, मगरिता डुंगडुंग, बलमदिना बागे, विनीता केरकेट्टा, सीमा डुंगडुंग, अस्मिता केरकेट्टा, रंजीता कुल्लू, उषा नाग, शांति मेरी टेटे, सीमा तिर्की, दिव्या, आकांक्षा, मंजू, मिस जुलियानी, बिनीता बुढ़, माला जोजो, आभा टोप्पो आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola