प्राथमिकी होने के 60 से 90 दिनों के अंदर मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करें : एसपी

Published at :20 Apr 2026 10:26 PM (IST)
विज्ञापन
प्राथमिकी होने के 60 से 90 दिनों के अंदर मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करें : एसपी

एसपी कार्यालय स्थित सभागार में अपराध गोष्ठी व पुलिस सभा का आयोजन

विज्ञापन

सिमडेगा. एसपी श्रीकांत एस खोटरे की अध्यक्षता में सोमवार को एसपी कार्यालय स्थित सभागार में अपराध गोष्ठी व पुलिस सभा का आयोजन किया गया. बैठक में मार्च माह के दौरान जिले के सभी थानों में दर्ज व निष्पादित मामलों की समीक्षा की गयी. इस दौरान कांडों के शीघ्र निष्पादन व उद्भेदन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. बैठक में न्यायालय से आये पदाधिकारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया. पुलिस सभा के दौरान पुलिस कर्मियों की समस्याओं पर चर्चा कर उनके समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिये गये. विभिन्न संघों के पदाधिकारियों ने भी अपनी समस्याएं एसपी के समक्ष रखीं. अपराध नियंत्रण व अनुसंधान की गुणवत्ता सुधारने पर विशेष जोर देते हुए एसपी ने निर्देश दिया कि प्राथमिकी दर्ज होने के 60 से 90 दिनों के अंदर मामलों का निष्पादन सुनिश्चित किया जाये. साथ ही रोड फेसिंग सीसीटीवी कैमरे लगाने, सक्रिय अपराधियों व नक्सलियों के सत्यापन, संपत्ति संबंधी अपराधों पर नियंत्रण तथा जमानतदारों के सत्यापन को प्राथमिकता देने के निर्देश दिये गये. यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी वाहन चेकिंग अभियान चलाने तथा मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करने को कहा गया. साथ ही बीट पुलिसिंग को प्रभावी बनाने, नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाने, निर्माण एवं विकास कार्यों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अवैध शराब के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाने पर बल दिया गया. नशा और अड्डेबाजी के खिलाफ सख्त कार्रवाई, वारंटों के समय पर निष्पादन तथा गवाहों की न्यायालय में उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये गये. कम्यूनिटी पुलिसिंग के तहत आम नागरिकों के साथ समन्वय स्थापित कर जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया. अपराध गोष्ठी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बैजू उरांव, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) रनवीर सिंह, सभी अंचल पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola