डेढ़ साल बाद रायटोली व दुमकी टोली गांव में जली बिजली
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

डेढ़ साल बाद रायटोली व दुमकी टोली गांव में जली बिजली
विज्ञापन
कोलेबिरा. प्रखंड के नवटोली पंचायत अंतर्गत रायटोली एवं दुमकी टोली गांव में डेढ़ वर्ष बाद बिजली बहाल होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है. ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण दोनों गांवों के लोग पिछले डेढ़ वर्षों से अंधेरे में जीवन बिताने को मजबूर थे. इस दौरान ग्रामीणों ने विभागीय एवं स्थानीय पदाधिकारियों से कई बार संपर्क किया, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन ही मिलता रहा. समस्या से परेशान ग्रामीणों ने अंततः प्रखंड प्रमुख दूतामी हेमरोम से इसकी शिकायत की. ग्रामीणों की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए प्रखंड प्रमुख ने बिजली विभाग के वरीय पदाधिकारियों से संपर्क कर गांव में नया विद्युत ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने की पहल की. उनके प्रयास से रायटोली एवं दुमकी टोली गांव में नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया, जिसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी. बिजली आने से ग्रामीणों को दैनिक जीवन में राहत मिली है. बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कार्यों एवं अन्य आवश्यक गतिविधियों में अब सुविधा हो सकेगी. ग्रामीणों ने लंबे समय बाद गांव में उजाला लौटने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रखंड प्रमुख दूतामी हेमरोम के प्रति आभार जताया और उनके प्रयासों की सराहना की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










