आस्था व श्रद्धा से मनायी गयी विश्वकर्मा पूजा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Sep 2025 10:01 PM
आस्था व श्रद्धा से मनायी गयी विश्वकर्मा पूजा
सिमडेगा. शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा पारंपरिक विधि-विधान से की गयी. शहरी क्षेत्र में विद्युत सब स्टेशन, पीएचडी विभाग, लैंपस के निकट टेंपो चालक संघ, बस स्टैंड में बस ओनर यूनियन, टैक्सी स्टैंड में ऑटो चालक संघ, पुलिस लाइन समेत अन्य स्थानों में विश्वकर्मा पूजा की गयी. मौके पर पूजा पंडालों को आकर्षक तरीके से सजाया गया था, जहां पुरोहितों ने पूजा करायी. इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया. विद्युत सब स्टेशन सिमडेगा में पुरोहित अमित पाठक द्वारा पूजा संपन्न कराया गया. पुरोहित अमित पाठक ने कहा कि सनातन धर्म में भगवान विश्वकर्मा को देव शिल्पी माना गया है. मान्यता है कि विश्वकर्मा पूजा के बिना कोई भी तकनीकी कार्य शुभ नहीं होता. घर हो या दुकान तकनीकी कार्य शुरू करने से पहले उनकी पूजा की जाती है. संध्या में पूजा पंडालों में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा का दर्शन करने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. पावर सब स्टेशन समेत अन्य पंडालों में नाच-गान का आयोजन किया गया. 18 सितंबर को विसर्जन शोभा यात्रा निकाली गयी. इसके साथ पूजा का समापन हो गया.
रक्तदान शिविर आज
बानो. बानो सीएचसी में रक्तदान शिविर का आयोजन 19 सितंबर को किया गया है. यह जानकारी देते हुए चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर मनोरंजन कुमार ने बताया कि शिविर के सफल संचालन के लिए शिविर को सफल बनाने के लिए अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र की आम जनता से सहयोग की अपील की गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










