गीत संगीत से ग्रामीणों को जागरूक किया
Published by : DEEPAK Updated At : 24 Aug 2025 10:53 PM
नुक्कड़ नाटक टीम पाकरटांड़ द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं गीत संगीत के माध्यम से खाद्य आपूर्ति से संबंधित ग्रामीणों को जागरूक किया गया.
जलडेगा. जलडेगा प्रखंड के ओडगा,परबा, लमडेगा तथा कोंनमेरला आदि गांवों में दीपावली नुक्कड़ नाटक टीम पाकरटांड़ द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं गीत संगीत के माध्यम से खाद्य आपूर्ति से संबंधित ग्रामीणों को जागरूक किया गया. इस दौरान टीम के उर्मिला मुंडा ने हरा,लाल, पीला,सफेद राशन कार्डधारियों को मिलने वाली खाद्य सामग्री के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी. इस दौरान ई-केवाइसी कराने से लेकर फिंगर प्रिंट देने के प्रक्रियाओं के बारे भी बताया गया. टीम में सरिता डुंगडुंग, इंदुमति किडो, मोदेसता कुल्लू सहित अन्य कलाकार शामिल थे.मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










