बीडीओ ने बूथों का निरीक्षण कर एसआइआर का जायजा लिया
Updated:
विज्ञापन

जलडेगा-बांसजोर बीडीओ एमानुएल जयबिरस लकड़ा ने बूथों का दौरा कर एसआइआर कार्य की समीक्षा की और बीएलओ को त्रुटिरहित सत्यापन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
जलडेगा-बांसजोर के प्रखंड विकास पदाधिकारी एमानुएल जयबिरस लकड़ा ने वृहस्पतिवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न बूथों का दौरा कर एसआइआर कार्य का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीएलओ और सुपरवाइजरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. साथ ही मतदाताओं द्वारा भरे जा रहे फार्मों का भी अवलोकन किया. बीडीओ ने कहा कि एसआइआर कार्यक्रम को समय पर और त्रुटिरहित तरीके से पूरा करना है. इसके लिए घर-घर जाकर सत्यापन किया करें और कोई भी पात्र मतदाता छूटे नहीं. इस अवसर पर प्रभारी निर्वाची पदाधिकारी संजय कुमार प्रधान, बीएलओ एवं सुपरवाइजर मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










