पुलिया को बंद करने पर ग्रामीणों ने जताया विरोध
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Apr 2025 10:05 PM
पुलिया को बंद करने पर ग्रामीणों ने जताया विरोध
बानो. कोलेबिरा प्रखंड के रामजड़ी पंडराटोली स्थित कोलेबिरा मनोहरपुर रोड चौड़ीकरण के दौरान पुलिया को मिट्टी से बंद कर दिये जाने पर ग्रामीणों ने विरोध जताया है. गांव की सरिता डांग ने बताया पहले से पुलिया बनायी गयी थी. सड़क निर्माण कार्य के दौरान मिट्टी से पुलिया को बंद कर दिया गया है, जिससे बरसात का पानी घर में घुस जायेगा. इससे ग्रामीणों को बहुत परेशानी होगी. साथ ही खेत में भी पानी भरने से फसल बर्बाद हो सकती है. ग्रामीणों ने नये पुलिया निर्माण की मांग की है. गांव के मोरा डांग व फौदा डांग ने कहा कि अगर यहां पर पुलिया नहीं बनती है, तो सभी ग्रामीण सड़क पर आंदोलन करेंगे. मौके पर सरिता डांग, बेलोरीका डांग, सिल्विया डांग , कैटरीना डांग, बहलेन डांग,एमलेन कंडुलना, बुधवा डांग, मोरा डांग, भुइयां, अर्नेस डांग, सानिया डांग, सोमा डांग रॉबर्ट डांग, अल्फेट डांग, फौदा डांग उपस्थित थे.
गांव लाया गया मजदूर का शव
जलडेगा. प्रखंड की टिनगिना पंचायत के सिलिंगा ढोंगीझरिया निवासी कलेश्वर मांझी का शव सोमवार को गांव लाया गया. शव के गांव पहुंचने के साथ ग्रामीणों की भीड़ लग गयी. वहीं परिजनों का रो-रो बुरा हाल हो गया. पत्नी काफी सदमे थी. मालूम हो कि कलेश्वर मांझी कुछ माह पूर्व अपने साथियों के साथ काम करने नासिक महाराष्ट्र चला गया था, जहां एक भवन निर्माण में काम कर रहा था. सरिया बांधने के क्रम में बिजली करंट की चपेट में आ जाने से दो मंजिला इमारत से नीचे गिर गया था, जिससे उसकी मौत हो गयी थी. परिजनों ने किसी प्रकार शव को घर लाया. सोमवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया. मृतक की पत्नी सुनीता देवी ने कहा कि उनके दो बेटे व एक बेटी है, जो काफी छोटे-छोटे हैं. श्रम विभाग में आवेदन दिया गया है. उन्होंने श्रम विभाग से आर्थिक मदद की गुहार लगायी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










