डॉ वासन्ती कुमारी के निधन पर विहिप ने जताया शोक

Updated:
विज्ञापन
डॉ वासन्ती कुमारी के निधन पर विहिप ने जताया शोक

डॉ वासन्ती कुमारी के निधन पर विहिप ने जताया शोक

विज्ञापन

सिमडेगा. नागपुरी भाषा के संरक्षण और प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली डॉ वासन्ती कुमारी के आकस्मिक निधन पर विश्व हिंदू परिषद द्वारा गहरा शोक व्यक्त किया गया. जिला अध्यक्ष कौशल राज सिंह देव ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार देश की मातृभाषा के रूप में हिंदी का महत्व है, उसी प्रकार छोटानागपुर क्षेत्र की मातृभाषा नागपुरी है. जिसे जन-जन तक पहुंचाने में डॉ वासन्ती कुमारी का योगदान अतुलनीय रहा है. शोक प्रकट करने वालों में मंत्री कृष्णा शर्मा, कोषाध्यक्ष मुरारी प्रसाद, उपाध्यक्ष अघना खड़िया, किरण चौधरी, श्याम सुंदर मिश्रा, लहरु सिंह ,विद्यबंधु शास्त्री नारायण दास, मंत्री सुबोध महतो, कमल कुमार, बजरंग दल के जिला संयोजक आनंद जायसवाल, रामजी यादव, मानस प्रसाद, विकास साहू सहित अन्य लोग शामिल हैं.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola