समाज की एकता और सेवा ही सबसे बड़ी ताकत: भूषण बाड़ा

Updated:
विज्ञापन
समाज की एकता और सेवा ही सबसे बड़ी ताकत: भूषण बाड़ा

बीरु भिखारियेट काथलिक सभा एवं महिला संघ की वार्षिक समीक्षा बैठक

विज्ञापन

बीरु भिखारियेट काथलिक सभा एवं महिला संघ की वार्षिक समीक्षा बैठक सिमडेगा. बीरु भिखारियेट काथलिक सभा एवं महिला संघ की वार्षिक समीक्षा बैठक हुई. बैठक में डीन फादर हेरमन खलखो व विधायक भूषण बाड़ा मुख्य रुप से उपस्थित थे. बैठक की अध्यक्षता वीरु भिखारियेट की सभानेत्री एवं विधायक की धर्मपत्नी जोसिमा खाखा ने की. मौके पर कई समस्याओं पर चर्चा की गयी. साथ ही महिला संघ एवं काथलिक सभा को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया. साथ ही पिछले वर्ष की गतिविधियों की समीक्षा की गयी और आने वाले समय में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गयी. समाज में एकता, सेवा और विकास के संकल्प लिया गया. उपस्थित सभी लोगों ने यह भरोसा जताया कि काथलिक सभा और महिला संघ आगे भी समाज को नयी दिशा देने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे. विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि काथलिक सभा समाज को जोड़ने वाली एक मजबूत कड़ी है. उन्होंने शिक्षा, संस्कार और सामाजिक एकता पर जोर देते हुए कहा कि आज के समय में सबसे बड़ी जरूरत है कि हम अपनी जड़ों से जुड़े रहें और समाज के कमजोर वर्गों को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करें. उन्होंने युवाओं को समाज सेवा में आगे आने की अपील करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती से ही समग्र विकास संभव है. आज भी हमारा समाज काफी पिछड़ा हुआ है : जोसिमा खाखा मौके पर जोसिमा खाखा ने कहा कि आज भी हमारा समाज काफी पिछड़ा हुआ है. खासकर महिलाओं को उनका हक और अधिकार नहीं मिल पाया है. समाज के उत्थान में काथलिक सभा एवं महिला संघ की महत्वपूर्ण भूमिका होगी. सभी लोग एकजूट होकर बेहतर समाज निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दें. डीन सह पल्ली पुरोहित फादर हेरमान खालखो सहित अन्य फादर एवं सिस्टरों ने भी अपने विचार साझा किए. फादर हेरमन ने कहा कि समाज में प्रेम, सहयोग और सेवा की भावना को बनाए रखना ही सच्ची आस्था का प्रतीक है. समीक्षा बैठक में क्रूसकेला, तमाडा, सोगड़ा, खांजालोया एवं बिंधाइनटोली के समिति सदस्य, विभिन्न पल्ली के पुरोहित, सिस्टर, काथलिक महिला संघ की पदाधिकारी एवं समाज के बुद्धिजीवी बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola