अपने अधिकारों को समझ एकजुट होकर आवाज उठायें : विधायक

बानो में कांग्रेस का जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन
सिमडेगा. बानो में सोमवार को कांग्रेस पार्टी का प्रखंड स्तरीय जनसंवाद सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. मनरेगा बचाओ संग्राम, पेसा कानून नियमावली व एसआइआर विषयों पर केंद्रित शिविर में जिलाध्यक्ष सह सिमडेगा विधायक भूषण बड़ा और महिला जिलाध्यक्ष सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा मुख्य रूप से उपस्थित थे. शिविर में एसआइआर प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षक के रूप में सामरोम पॉल तोपनो, सुचिता तिर्की और डॉ इम्तियाज हुसैन ने बीएलए को जानकारी दी. प्रशिक्षण के दौरान मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता, अधिकारों की समझ और बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती जैसे पहलुओं पर जोर दिया गया. मौके पर विधायक ने कहा कि जनसंवाद एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच भरोसे का पुल है. आज जरूरत है कि हम अपने अधिकारों को समझ एकजुट होकर आवाज उठायें. उन्होंने मनरेगा को ग्रामीण गरीबों की जीवनरेखा बताते हुए कहा कि इसे कमजोर करने की किसी भी कोशिश का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जायेगा. पेसा कानून का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आदिवासी क्षेत्रों में यह कानून सिर्फ कागजों तक सीमित न रह जाये. इसके लिए जागरूकता और भागीदारी बेहद जरूरी है. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मो रफीक अंसारी, प्रखंड प्रभारी सुरेश द्विवेदी, महासचिव हर्षित संगा, महासचिव अभिषेक बागे, मंडल अध्यक्ष शमशेर अंसारी, एससी मोर्चा अध्यक्ष सहदेव कोटवार, महासचिव शबन डांग, उर्मिला केरकेट्टा, दिव्या सोरेंग समेत 16 पंचायतों के 89 बूथों के बीएलए और कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




