अवैध शराब बनाने वाले दो लोग गिरफ्तार, जेल

22 लीटर अवैध शराब और बड़ी मात्रा में जावा महुआ बरामद
सिमडेगा. जिले में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. संयुक्त छापेमारी में 22 लीटर अवैध शराब और बड़ी मात्रा में जावा महुआ बरामद किया गया. एसडीपीओ बैजू उरांव ने बताया कि एसपी श्रीकांत एस खोटरे को सूचना मिली थी कि सरहुल व रामनवमी पर्व में खपाने के उद्देश्य से बराहमूड भोक्ता टोली में अवैध शराब बनाई जा रही है. सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की. छापेमारी के दौरान भोक्ता टोली निवासी शीतल भोक्ता के घर से 10 लीटर शराब और 45 किलो जावा महुआ बरामद किया गया. वहीं अनीता देवी के घर से 12 लीटर शराब और 50 किलो जावा महुआ जब्त किया गया. पुलिस ने मौके पर ही जावा महुआ को नष्ट कर दिया. साथ ही अवैध शराब निर्माण में संलिप्त शीतल भोक्ता और अनीता देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. एसडीपीओ ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. मौके पर थाना प्रभारी रोहित रजक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




