सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल, रिम्स रेफर

Updated:
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल, रिम्स रेफर

वाहन को साइड देने के क्रम में घटी घटना

विज्ञापन

सिमडेगा.

ठेठईटांगर थाना के जोराम खिजूरटांड़ में बाइक से अनियंत्रित होकर गिरने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार कादोपानी निवासी आशीष सोरेंग व कल्याण कंडूलना बाइक से जा रहे थे. इस क्रम में जोराम खिजूरटांड़ पथ पर वाहन को साइड देने के क्रम में अनियंत्रित होकर गिर गये. घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना में बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी. सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों घायलों को रिम्स रेफर कर दिया.

सड़क दुर्घटना में युवक घायल, रेफर

कोलेबिरा.

कोलेबिरा मनोहरपुर रोड स्थित रामजाडी गांव के समीप बाइक से गिर कर युवक घायल हो गया. जानकारी के मुताबिक कामडारा थाना के टाटी कुरकुरा निवासी 22 वर्षीय रॉयन बागे (पिता- दीना बागे) अपनी बाइक से अपने घर टाटी कुरकुरा जा रहा था. इस दौरान रामजाडी गांव के समीप बाइक से अनियंत्रित होकर गिर कर घायल हो गया. उसके सिर में गंभीर चोट लगी है. तत्काल उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलेबिरा लाया गया, जहां चिकित्सकों ने घायल युवक का प्राथमिक इलाज के बाद सदर हॉस्पिटल सिमडेगा रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola