ePaper

प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में दो सौ विद्यार्थी हुए सम्मानित

Updated at : 03 Jul 2025 8:07 PM (IST)
विज्ञापन
प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में दो सौ विद्यार्थी हुए सम्मानित

शहर के नगर भवन में प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

विज्ञापन

विद्यार्थियों के चेहरे पर दिखी सम्मान और गर्व की झलक फोटो फाइल: 3 एसआइएम:1-कार्यक्रम का उदघाटन करते उपायुक्त सिमडेगा. शहर के नगर भवन में प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी, उपायुक्त कंचन सिंह, एसपी मो अर्शी, साउंड वीजन के संचालक राजेश शर्मा, झामुमो केंद्रीय सदस्य फिरोज अली, नागपुरी फिल्म निर्माता निदेश राम नायक, संत दोमनिक इंटर कॉलेज लचरागढ़ के उप प्राचार्य फादर अल्बिनुस केरकेट्टा, विधायक प्रतिनिधि संतोष सिंह, विधायक प्रतिनिधि समी आलम , गोल एजुकेशनल सर्विसेस के अधिकारी रमेश उरांव उपस्थित थे. कार्यक्रम का उदघाटन अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया. पार्वती शर्मा इंटर महिला कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया. मौके पर सभी अतिथियों को पौधा देकर व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के दौरान मैट्रिक व इंटर सहित अन्य परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दो सौ विद्यार्थियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. सम्मान पाने के बाद विद्यार्थिैयों में काफी उत्साह देखा गया. विद्यार्थियों ने कहा कि प्रभात खबर की यह पहल काफी सराहनीय है. प्रभात खबर का यह कार्यक्रम हमें प्रोत्साहित कर गया. कार्यक्रम के दौरान सम्मानित विद्यार्थियों के चेहरों पर मुस्कान नजर आया. स्वागत भाषण प्रभात खबर जिला प्रभारी रविकांत साहू ने किया. जबकि कार्यक्रम का संचालन मो इलियास व सत्यव्रत ठाकुर ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय प्रसाद, तरूण कुमार, धर्मवीर सिंह आदि ने अहम भूमिका निभायी. बॉक्स रुचि के अनुसार शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ें : विधायक कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि विद्यार्थी अपनी रुची के अनुसार शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ें तभी आप जीवन में सफल हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि हर कोई में कोई ना कोई गुण होता है ,उस गुण को पहचान कर आगे बढ़ें. शिक्षा के क्षेत्र में अनुशासन भी बहुत जरूरी है. अनुशासन में रह कर कमजोर विद्यार्थी भी अपनी मेहनत व लगन से कामयाबी हासिल कर सकते हैं. विधायक ने कहा कि ज्ञान कभी बेकार नहीं जाता है. मैं राजनीति में हूं, किंतु हमने जो ज्ञान हासिल किया है वह ज्ञान हमें आगे आगे बढ़ने में सहायक साबित हो रहा है. बॉक्स किताबी ज्ञान हमें जीवन जीने की कला सिखाती है: डीसी उपायुक्त कंचन सिंह ने कहा कि किताबी ज्ञान हमें जीवन जीने की कला सिखाती है. जीवन में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है. शिक्षा के बल पर ही हम जीवन में आगे बढ़ सकते हैं. उन्होंने कहा कि सिर्फ नौकरी की आस लेकर पढ़ाई करना उचित नहीं हैं. आपकी पढ़ाई हर क्षेत्र में सहायता प्रदान करेगी. यदि आप व्यवसाय करते हैं या कुछ अन्य क्षेत्र में जाते हैं तो उसमें भी अपकी शिक्षा सहायक साबित होगी. उपायुक्त ने कहा कि जिसका जिस क्षेत्र में रुचि है वह उसी क्षेत्र में आगे बढ़ने का प्रयास करें. उन्होंने कहा कि चरित्र निर्माण में अति आवश्यक है.गतल रास्ते पर हमें नहीं चलना चाहिए. किसी काम को छोटा नहीं समझना चाहिए. हर काम को ईमानदारी पूर्वक करें सफलता अवश्यक मिलेगी. बॉक्स पढ़ लिख कर अपने सपनों को उड़ान दें: एसपी एसपी मो अर्शी ने कहा कि आप होनहार बच्चे हैं. बच्चे संभावना होते हैं. उनके ख्वाब व सपने होते हैं. पढ़ लिख कर अपने सपनों को उड़ान दें. उन्होंने कहा कि अभिभावकों ने मेहनत कर आप को यहां तक पहुंचाया है, अब इसे आगे बढ़ाने के लिए और भी मेहनत करें तभी कामयाबी मिलेगी. एसपी ने कहा कि यह ना समझें कि आप छोटे शहर में हैं. कामयाबी के लिए जगह कोई मायने नहीं रखता है. आप कही पर भी रह कर कामयाबी हासिल कर सकते हैं. किंतु इसके लिए कड़ी मेहनत की जरूरत है.चुनौतियों का सामना करते हुए निरंतर आगे बढ़ते रहें.आपके लिए हर रास्ता खुला है. बॉक्स मेहनत से मिलती है सफलता: राजेश शर्मा समाज सेवी राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि मेहनत व लगन से सफलता मिलती है. जीवन में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करें. उन्होंने कहा कि शिक्षा के अलावा अन्य क्षेत्र में भी आप कामयाबी हासिल कर सकते हैं. आप व्यवसाय भी कर सकते हैं. इसमें भी कैरियर बनाया जा सकता है.किंतु इसमें भी शिक्षा की जरूरत पड़ती है. हर क्षेत्र में शिक्षा आवश्यक है. उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में जायें मेहनत से ही सफलता मिलेगी. बॉक्स संघर्ष से ही जीवन में कामयाबी मिलती है: राम नायक नागपुरी फिल्म के निर्माता निदेश राम नायक ने कहा कि जीवन में संघर्ष जरूरी है. संघर्ष से ही जीवन में कामयाबी मिलती है. उन्होंने कहा कि विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में संघर्ष करें तभी कामयाबी मिलेगी. उन्होंने कहा कि मेहनत व लगन से ही शिक्षा को प्राप्त कर सकेंगे. जीवन में शिक्षा का काफी महत्व है. शिक्षा के बिना परिवार व समाज का विकास संभव नहीं है. जिस प्रकार आप लोगों ने मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में कामयाबी हासिल की है उसी प्रकार इसे निरंतर जारी रखें. बॉक्स शिक्षा की इस गति को बरकरार रखें:फिरोज अली झारखंड मुक्ति मोरचा के केंद्रीय सचिव फिरोज अली ने कहा कि जिस तरह से आपने मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में उम्दा प्रदर्शन किया है इसी प्रकार शिक्षा की इस गति को बरकरार रखें. कहा कि शिक्षा के बल पर ही आप उंचाइयों को छू सकते हैं. शिक्षा के बिना दुनिया अंधेरा है. लगातार प्रयास करते रहें और उंचाईयो को छूते रहें. उन्होंने कहा कि मेहनत व लगन से ही कामयाबी मिलती है. लगातार परिश्रम करते रहें तभी सफतला मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola