ePaper

बांकी नदी में डूबने से दो बाइक सवार की मौत

Updated at : 24 Sep 2024 9:55 PM (IST)
विज्ञापन
बांकी नदी में डूबने से दो बाइक सवार की मौत

अनियंत्रित होकर बाइक समेत नदी में गिरे दोनों युवक

विज्ञापन

अनियंत्रित होकर बाइक समेत नदी में गिरे दोनों युवक

बानो.

बानो थाना स्थित बांकी नदी में डूबने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी. ओड़िशा निवासी संतोष सिंह व मरदा तोरपा निवासी गुरु चरण बड़ाइक बानो में ही रह कर घरों में रंग-रोगन का काम करते थे. रविवार की रात दोनों बाइक पर सवार होकर हाटिंगहोड़े से बानो जा रहे थे. इस क्रम में बांकी नदी स्थित पुल के समीप बाइक से असंतुलित होकर बाइक समेत पुल के नीचे नदी में गिर गये, जिससे दोनों युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. सुबह में घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने घटना की जानकारी जिला परिषद सदस्य बिरजो कंडूलना को दी. जिला परिषद सदस्य घटनास्थल पहुंच उन्होंने बानो थाना प्रभारी विकास कुमार को जानकारी दी. सूचना पर पुलिस वहां पहुंच दोनों युवकों के शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सिमडेगा भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola