सिमडेगा की दो बेटियों का भारतीय महिला हॉकी टीम में चयन, जिले में खुशी की लहर

Updated:
विज्ञापन
Simdega News

सिमडेगा की दो बेटियों का भारतीय महिला हॉकी टीम में चयन

Simdega News : झारखंड के सिमडेगा जिले की संदीप मांझी और पुष्पा कुमारी को अंडर-18 भारतीय महिला हॉकी टीम में चयनित किया गया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

रविकांत साहू की रिपोर्ट 

Simdega News : कड़ी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण ने सिमडेगा की दो बेटियों को नई पहचान दिलाई है. जिले की प्रतिभावान खिलाड़ी संदीप मांझी और पुष्पा कुमारी का चयन अंडर-18 भारतीय महिला हॉकी टीम में हुआ है. दोनों खिलाड़ी चीन में आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. उनके चयन से जिले में खुशी और गर्व का माहौल है. साथी खिलाड़ी, कोच और हॉकी पदाधिकारी इसे सिमडेगा के लिए बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं. दोनों खिलाड़ी लंबे समय से सिमडेगा हॉकी सेंटर में प्रशिक्षण ले रही हैं. मैदान में समय की पाबंदी, लगातार अभ्यास और खेल के प्रति गंभीरता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत रही. अब उनकी मेहनत रंग लाई है और वे भारतीय टीम की जर्सी पहनने जा रही हैं.

सिमडेगा लगातार देश को खिलाड़ी दे रहा है: मनोज कोनबेगी

सिमडेगा हॉकी के मनोज कोनबेगी ने कहा कि जिले की दो बेटियों का अंडर-18 भारतीय महिला हॉकी टीम में चयन होना पूरे जिले के लिए गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि सिमडेगा लगातार हर आयु वर्ग में देश को महिला हॉकी खिलाड़ी दे रहा है. यह जिले की खेल संस्कृति और खिलाड़ियों की मेहनत का परिणाम है. संदीप मांझी सीनियर भारतीय खिलाड़ी संगीता कुमारी की छोटी बहन हैं. जिससे यह साफ दिखता है कि अब छोटी पीढ़ी भी बड़ी बहनों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच रही है.

दोनों खिलाड़ी बचपन से ही मेहनती रही: कोच तारिणी कुमारी

सिमडेगा हॉकी सेंटर की कोच तारिणी कुमारी ने दोनों खिलाड़ियों के चयन पर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि वह बचपन से दोनों खिलाड़ियों को जानती हैं और शुरू से ही उनमें खेल के प्रति जुनून देखा है. हॉस्टल में रहते हुए दोनों खिलाड़ी समय की पाबंद रही और अभ्यास में कभी लापरवाही नहीं की. उन्होंने कहा कि उनकी मेहनत और अनुशासन ने ही उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है. कोच ने उम्मीद जताई कि दोनों खिलाड़ी भारत के लिए शानदार प्रदर्शन करेंगी.

भारत को जीत दिलाएं: पिंकी कुमारी

साथी हॉकी खिलाड़ी पिंकी कुमारी ने कहा कि संदीप और पुष्पा का भारतीय टीम में चयन होना बेहद खुशी की बात है. दोनों खिलाड़ी मैदान पर काफी मेहनत करती हैं और हमेशा टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करती हैं. पिंकी ने कहा कि वह दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देती हैं और उम्मीद करती हैं कि वे भारतीय टीम के लिए शानदार खेल दिखाकर देश को जीत दिलाएंगी. उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ियों की सफलता जिले की अन्य लड़कियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी.

मैं भी इंडिया के लिए खेलना चाहती हूं: अनीशा कल्लू

हॉस्टल में प्रशिक्षण ले रही युवा खिलाड़ी अनीशा कल्लू ने कहा कि उनके हॉस्टल की दो खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चयन होना उनके लिए गर्व का विषय है. उन्होंने कहा कि वह दोनों खिलाड़ियों को खेलते हुए देखेंगी और उनसे सीखने की कोशिश करेंगी. अनीशा ने कहा कि संदीप और पुष्पा की सफलता से उन्हें भी प्रेरणा मिली है और वह भी आगे चलकर भारतीय टीम के लिए खेलना चाहती हैं. उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी.

यह भी पढ़ें: बिरसा मुंडा जेल की महिला बंदी के गर्भवती होने के मामले पर हाईकोर्ट सख्त, डीजीपी से मांगा जवाब

यह भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट से आलमगीर आलम को झटका, टेंडर कमीशन घोटाले में डिस्चार्ज याचिका खारिज

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola