ePaper

अवैध सखुआ लकड़ी लदा ट्रक जब्त, चालक फरार

Updated at : 17 Jan 2026 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
अवैध सखुआ लकड़ी लदा ट्रक जब्त, चालक फरार

अवैध सखुआ लकड़ी लदा ट्रक जब्त, चालक फरार

विज्ञापन

बानो. थाना क्षेत्र के वनटोली के समीप मुख्य पथ पर वन विभाग की टीम ने सखुआ (साल) लकड़ी लदा एक ट्रक जब्त किया है. लकड़ी माफियाओं द्वारा रात के अंधेरे में ट्रक पर तिरपाल ढककर अवैध रूप से लकड़ी की ढुलाई की जा रही थी, तभी वनटोली के समीप रास्ते में ट्रक अचानक खराब हो गयी. इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच ट्रक की जांच की गयी तो उसमें भारी मात्रा में सखुआ लकड़ी की बोटे बरामद किये गये. इस दौरान चालक व खलासी वाहन छोड़ कर फरार हो गये. खराब वाहन से बरामद लकड़ी को दूसरे ट्रक में लाद कर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया, जहां मापी के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी. बता दें कि बानो थाना क्षेत्र में लगातार अवैध लकड़ी की तस्करी जारी है. पिछले तीन महीनों में दो अलग-अलग स्थानों पर अवैध लकड़ी तस्करी के मामले सामने आ चुके हैं. क्षेत्र के घने जंगलों में लगातार हो रही अवैध कटाई से जंगलों को नुकसान पहुंच रहा है.

चहारदीवारी तोड़ स्कूल परिसर में घुसा अनियंत्रित हाइवा

कुरडेग. प्रखंड के कुटमाकच्छार मुख्य पथ पर तेज रफ्तार में आ रही टाटा हाइआ ट्रक अनियंत्रित होकर दरीडीह स्कूल की चहारदीवारी से टकरा गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक दीवार तोड़ते हुए विद्यालय के अंदर तक घुस गयी. सौभाग्यवश तीसरे शनिवार होने के कारण विद्यालय में छुट्टी थी और घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. घटना के समय ट्रक जमशेदपुर से मुंबई जा रहा था. सूचना मिलते कुरडेग पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच हाइवा ट्रक को कब्जे में ले लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola