ePaper

मतगणना पर्यवेक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

Updated at : 25 Feb 2026 10:22 PM (IST)
विज्ञापन
मतगणना पर्यवेक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

मतगणना पर्यवेक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

विज्ञापन

सिमडेगा. नगर परिषद आम निर्वाचन के अंतर्गत मतगणना प्रक्रिया को सुव्यवस्थित व त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मतगणना सहायक एवं मतगणना पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया. यह प्रशिक्षण राजकीय उत्क्रमित मवि घोचोटोली सिमडेगा में संपन्न हुआ. प्रशिक्षण के दौरान मतगणना की प्रक्रिया, मतपत्रों की जांच, परिणाम अभिलेखन तथा आवश्यक सावधानियों के संबंध में जानकारी दी गयी. अधिकारियों ने सभी कर्मियों को निष्पक्षता, सतर्कता व पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वह्न करने का निर्देश दिया गया, ताकि मतगणना कार्य शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके.

वज्रगृह सीलिंग का किया गया निरीक्षण

सिमडेगा. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देश पर मंगलवार की रात 9.30 बजे सिमडेगा कॉलेज स्थित वज्रगृह में अभ्यर्थी और उनके निर्वाचन अभिकर्ता के साथ वज्रगृह सीलिंग का भौतिक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया. मौके पर अपर समाहर्ता, निर्वाची पदाधिकारी, अध्यक्ष पद के निर्वाची पदाधिकारी, वार्ड पद के निर्वाची पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी आदि उपस्थित थे.

पुलिस केंद्र में दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल आज

सिमडेगा. निकाय आम चुनाव की मतगणना व होली, ईद-उल-फितर और रामनवमी जैसे पर्व-त्योहारों को लेकर विधि-व्यवस्था संधारण की तैयारी तेज कर दी गयी है. इस क्रम में 26 फरवरी को सुबह 9.30 बजे पुलिस केंद्र में दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल का आयोजन किया जायेगा. इसका उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निबटने के लिए पुलिस बल को तैयार रखना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola