टॉय आधारित टीएलएम मेकिंग कार्यशाला संपन्न
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

टॉय आधारित टीएलएम मेकिंग कार्यशाला संपन्न
विज्ञापन
सिमडेगा. जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) सिमडेगा में तीन दिवसीय टॉय आधारित टीएलएम मेकिंग कार्यशाला शनिवार को संपन्न हुई. कार्यशाला के प्रथम दिन जिला शिक्षा अधीक्षक सह प्राचार्य दीपक राम ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया. प्राचार्य ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि टॉय आधारित टीएलएम का निर्माण अधिगम प्रतिफल को ध्यान में रखते हुए करें, ताकि बच्चों को इस कार्यशाला का अधिक से अधिक फायदा मिल सके. कार्यक्रम में उपस्थित पीरामल फाउंडेशन के अमित चतुर्वेदी ने लो कॉस्ट टीएलएम की अवधारणा और उसे कैसे बनाया जा सकता है को उदाहरण प्रस्तुत कर बताया गया. साथ ही रूम टू रीड के केशव तिवारी ने टीएलएम की आवश्यकता और उसका उपयोग के संदर्भ में बताया गया. कार्यक्रम में स्वागत भाषण सह विषय वस्तु की जानकारी टीएलएम के नोडल संकाय सदस्य सुनील कुमार गुप्ता द्वारा दी गयी. कार्यक्रम के तीसरे दिन सभी प्रखंडों से आये शिक्षकों द्वारा बेहतरीन टीएलएम का प्रस्तुतीकरण दिया गया. साथ ही ग्रुप में बनाये गये टीएलएम की भी प्रस्तुति शिक्षकों द्वारा दी गयी. मौके पर मास्टर प्रशिक्षक के रूप में सुमंत चंद्र महतो, अभिषेक रंजन एवं ब्रह्मदत नायक तथा पीरामल फाउंडेशन के जिला फैलो एवं संकाय सदस्य अनिल कुमार, सुनील कुमार गुप्ता, कंचन मंगला किंडो उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










