सड़क दुर्घटना में दो युवती सहित तीन घायल
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 14 Jun 2026 9:24 PM
सड़क दुर्घटना में दो युवती सहित तीन घायल
बानो. बानो थाना के सिकोरदा रोड में सड़क दुर्घटना में दो युवती सहित तीन लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार रामजडी निवासी फ्रासिंस डांग दो युवती के साथ बाइक से सोडा से बानो जा रहा था. इसी क्रम में बाइक सवार ने नियंत्रण खो दिया तथा अनयंत्रित होकर सभी सड़क पर गिर गये. घटना में जराकेल सबाटोली निवासी प्रिया सिंदुरिया व सोडा कुरकुटोली क्रेंससिया केरकेट्टा गंभीर रूप से घायल हो गये. बाइक सवार फ्रासिंस डांग को हल्की चोटें आयी हैं. घटना की जानकारी होने पर स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को बानो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां डॉक्टर मनोरंजन कुमार ने प्राथमिक इलाज के बाद घायल युवतियों की स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घटना में प्रिया सिंदुरिया का हाथ व क्रेंससिया केरकेट्टा का हाथ व पैर टूट गया. घटना की जानकारी होने पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष बालमुकुंद सिंह, मुखिया कृपा हेमरोम, रौतिया समाज के प्रखंड अध्यक्ष महेश सिंह ने अस्पताल जाकर घायलों का हाल-चाल जाना. इधर घटना की जानकारी होने पर पुलिस बाइक सवार फ्रांसिस डांग व बाइक को थाने ले गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










