एक महिला समेत तीन गिरफ्तार

महिला हत्याकांड का खुलासा
सिमडेगा. सदर थाना के बंगरू तेलीटोली में महिला की हत्या मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपियों कर जेल भेज दिया. एसडीपीओ ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आठ मई को बंगरू के तेलीटोली में मजदूरी कर घर लौट रही सुमानी देवी नामक महिला की हत्या सिर कूच कर कर की गयी थी. घटना के बाद पुलिस अनुसंधान करते हुए हत्या के मामले का खुलासा करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया, जिसमें महादेव व उसकी पत्नी और सूचित टाटी को गिरप्तार किया है. एसडीपीओ ने बताया कि मृत सुमानी एक मई को महादेव की पत्नी को बहला फुसला कर कर अपने घर ले गयी थी. वहां सूचित टाटी के साथ उसे कमरे में बंद कर दी. जहां सूचित महादेव की पत्नी के साथ बलात्कार किया. घटना के प्रतिशोध में महादेव अपनी पत्नी के साथ मिल कर सुमानी देवी की हत्या कर दी. पुलिस अनुसंधान करते हुए महादेव और उसकी पत्नी के साथ बलात्कारी सूचित को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










